जे0के0/सोनभद्र………

Sonbhadra । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट ) रॉबर्ट्सगंज ,सोनभद्र में दो दिवसीय जनपद स्तरीय त्रैमासिक शिक्षक संकुल की बैठक डायट प्राचार्य / उप शिक्षा निदेशक मुकुल आनंद पाण्डेय के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ।
शिक्षक संकुल बैठक में निपुण भारत मिशन, बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान (एफ एल एन),प्री प्राइमरी शिक्षा ( बाल वाटिका एवं आंगनबाड़ी) के संचालन की स्थिति, नवभारत भारत साक्षरता कार्यक्रम ,पी.एम. विद्यालय एवं पायलट विद्यालय में लर्निंग बाई डूइंग लैब की स्थिति आदि पर चर्चा परिचर्चा की गई ।
नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शिक्षक संकुल सदस्यों ने निपुण भारत मिशन को प्रभावी बनाने के लिए अपने-अपने विचार प्रस्तुत किया। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी दुध्दी प्रेमशंकर राम ,खंड शिक्षा अधिकारी राकेश पांडेय,सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी डॉ0 सुनील कुमार मौर्या , नोडल प्रवक्ता राजेश मौर्या के साथ-साथ डायट मेंटर
मनोज कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह, शंकर सिंह, जयेंद्र शंकर मिश्र, हरिवंश, हीरालाल प्रजापति आदि ने प्रतिभाग किया।
