• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 7, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

लॉस एंजिलिस ओलंपिक में जीत सकते हैं तीरंदाजी का पहला मेडल, ज्योति और ऋषभ ने भरी हुंकार

Admin by Admin
September 18, 2025
in खेल
0
लॉस एंजिलिस ओलंपिक में जीत सकते हैं तीरंदाजी का पहला मेडल, ज्योति और ऋषभ ने भरी हुंकार
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 18, 2025, 18:48 IST

वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे इंडियन मिक्स्ड टीम आर्चर ऋषभ यादव और ज्योति सुरेखा वेन्नम को उम्मीद है कि वो लॉस एंजेलिस ओलंपिक में तीरंदाजी में भारत को पहला मेडल दिला सकते हैं.

लॉस एंजिलिस ओलंपिक में जीत सकते हैं आर्चरी का पहला मेडल, ज्योति-ऋषभ की हुंकारभारतीय तीरंदाजों ने ओलंपिक में मेडल जीतने की भरी हुंकार.
नई दिल्ली. आर्चर ऋषभ यादव और ज्योति सुरेखा वेन्नम को यकीन है कि लॉस एंजिलिस ओलंपिक में पदार्पण कर रही कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी स्पर्धा के जरिये इस खेल में वह भारत को पहला ओलंपिक पदक दिला सकते हैं. लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में पहली बार कंपाउंड तीरंदाजी मिश्रित स्पर्धा को शामिल किया गया है. ज्योति और ऋषभ वर्ष 2025 में शानदार प्रदर्शन के कारण इस समय दुनिया की नंबर एक मिश्रित कंपाउंड टीम है. उन्होंने अप्रैल में अमेरिका में तीरंदाजी विश्व कप के पहले चरण में स्वर्ण पदक जीता और जुलाई में स्पेन के मैड्रिड में चौथे चरण में कुल 1431 स्कोर करके विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया.

उन्होंने डेनमार्क के तंजा जेलेंथियेन और मथियास फुलेर्टन का 1429 अंकों का रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 2023 यूरोपीय खेलों में बनाया था. ऋषभ ने ओलंपिक में पदक की संभावना के बारे में भाषा से खास बातचीत में कहा ,‘इस साल मिश्रित टीम में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है. मैंने और ज्योति दीदी (सुरेखा वेन्नम) ने इस साल तीन बार साथ खेला है और हर बार पदक जीता है. हमने विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ा और हम ओलंपिक 2028 की ओर काफी मजबूती से आगे बढ रहे हैं.’

मिश्रित टीम रैंकिंग में नंबर एक होने के साथ व्यक्तिगत रैंकिंग में गुरूग्राम के 23 वर्ष के ऋषभ पांचवें नंबर और आंध्रप्रदेश की 29 वर्ष की ज्योति तीसरे नंबर पर है. सातवीं विश्व चैम्पियनशिप खेलकर नौवां पदक जीतने वाली ज्योति ने कहा ,‘मैं ऋषभ को बहुत साल से जानती हूं और 2021 में एशियाई चैम्पियनशिप में उसके साथ रजत पदक जीता था. हमारा आपसी तालमेल अच्छा है और यह अच्छी बात है कि ओलंपिक 2028 में कंपाउंड तीरंदाजी भी है. हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके पदक जीतने की कोशिश करेंगे.’

ऋषभ ने कहा कि ज्योति के अपार अनुभव से उन्हें काफी सीखने को मिलता है और आपसी संवाद मजबूत होने से वे दबाव को हावी नहीं होने देते. इस साल ग्वांग्जू विश्व चैम्पियनशिप और शंघाई विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली पुरूष टीम के सदस्य रहे ऋषभ ने कहा ,‘सीनियर के साथ हमेशा सीखने को मिलता है. ज्योति दीदी का अनुभव और रणनीति काफी काम आती है. हमारा आपसी संवाद बहुत अच्छा है जिससे दबाव नहीं बनता. पिछले ओलंपिक में भारतीय तीरंदाज पदक के बहुत करीब थे और चौथे स्थान पर रहे. पहले हमें अच्छी रैंकिंग नहीं होने से पूल कठिन मिलता था. इस बार बहुत पास आ गए थे. उम्मीद है कि अगली बार आखिरी बाधा भी पार कर लेंगे.’

भारतीय तीरंदाज पेरिस ओलंपिक 2024 में फिर पदक नहीं जीत सके लेकिन धीरज बोम्मादेवरा और अंकिता भकत रिकर्व मिश्रित टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय जोड़ी बने. दोनों सेमीफाइनल और कांस्य पदक का मुकाबला मामूली अंतर से हारकर चौथे स्थान पर रहे जो भारत का ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. दोनों ने यह भी कहा कि अक्तूबर में यहां शुरू हो रही पहली तीरंदाजी प्रीमियर लीग लीग में भी ओलंपिक और विश्व चैम्पियंस के साथ खेलने से तैयारी में मदद मिलेगी. पहली बार रिकर्व और कंपाउंड तीरंदाज भी एक टीम के रूप में लीग में साथ में खेलेंगे. ऋषभ ने कहा ,‘तीरंदाजी लीग में पहली बार रिकर्व तीरंदाजों के साथ खेलने को मिलेगा क्योंकि हमें कभी उनसे बातचीत का मौका नहीं मिलता. उनकी स्पर्धायें अलग होती है । अब उनसे ओलंपिक के अनुभव के बारे में जानने का मौका मिलेगा जिससे तैयारी में मदद मिलेगी.’

उन्होंने कहा ,‘लीग में हमारी टीम में पांच बार के ओलंपिक पदक विजेता अमेरिका के ब्रेडी एलिसन हैं. इसके साथ ही तुर्की के मेटे गाजोज तोक्यो ओलंपिक चैम्पियन हैं. विश्व , यूरोपीय और ओलंपिक जीतने वाले दुनिया के चुनिंदा तीरंदाजों में से है जिनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा.’ ज्योति ने कहा कि बाकी खेलों का ग्राफ अलग अलग लीग शुरू होने से जिस तरह बढा है, भारतीय तीरंदाजी को भी इस लीग से फायदा मिलने की उम्मीद है.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 18, 2025, 18:48 IST

homesports

लॉस एंजिलिस ओलंपिक में जीत सकते हैं आर्चरी का पहला मेडल, ज्योति-ऋषभ की हुंकार



Source link

Previous Post

World Wrestling Championships: ब्रॉन्ज मेडल के लिए खेलेंगी अंतिम पंघाल, अंडर 23 वर्ल्ड चैंपियन रेसलर से होगा सामना

Next Post

घोरावल. एसडीएम की अध्यक्षता में बीएलओ, सुपरवाइजर एवं एईआरओ की बैठक आयोजित

Next Post

घोरावल. एसडीएम की अध्यक्षता में बीएलओ, सुपरवाइजर एवं एईआरओ की बैठक आयोजित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण
  • सोनभद्र. ओवरब्रिज के नीचे बनेगा आधुनिक वेंडर जोन, सड़क किनारे वेंडिंग की समस्या होगी खत्म
  • प्रज्ञाननंदा ने सेंट लुई रैपिड एंड ब्लिट्ज टूर्नामेंट जीता, ग्रैंड फाइनल में जगह लगभग पक्की
  • सिंगरौली के भटवा टोला में सड़क नहीं, बारिश में दलदल बना रास्ता, बच्चे और मरीज परेशान, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • शक्तिनगर. करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन “बियॉन्ड बोर्ड्स” कार्यक्रम ने दी छात्रों को नई दिशा

Breaking News

सोनभद्र. महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 31 दिवसीय निःशुल्क सिलाई प्रशिक्षण

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0..... Sonbhadra। जनपद के ग्रामीण, शिक्षित एवं बेरोजगार युवतियों/महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अग्रणी...

Read moreDetails

सोनभद्र. ओवरब्रिज के नीचे बनेगा आधुनिक वेंडर जोन, सड़क किनारे वेंडिंग की समस्या होगी खत्म

by JK Gupta
August 7, 2026
0

@जे0 के0..... Sonbhadra। राबर्ट्सगंज नगर क्षेत्र में सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर लगने वाले ठेले, पटरी दुकानों एवं अन्य...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio