Last Updated:
Neeraj Chopra vs Arshad Nadeem World Athletics Championships Final LIVE: वर्ल्ड चैंपियन नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के स्टार भालाफेंक एथलीट अरशद नदीम वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में आमने सामने हैं. पेरिस ओलंपिक के बाद भारत और पाकिस्तान के स्टार जैवलीन थ्रो एथलीट पहली बार टकरा रहे हैं. फाइनल में दुनिया के 12 जैवलीन थ्रोअर हिस्सा ले रहे हैं. नीरज को अरशद के अलावा जूलियन वेबर से कड़ी चुनौती मिल सकती है. वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जैवलीन थ्रो का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है. नीरज खिताब बचाने उतरे हैं.
नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम फाइनल में आमने सामने लाइव अपडेट्स. नीरज का दूसरे प्रयास में किया 84.03 मीटर का थ्रो
नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 84.03 मीटर दूर भाला फेंका. अरशद नदीम का दूसरा थ्रो फाउल रहा. नीरज फिलहाल सातवें नंबर पर हैं जबकि सचिन यादव दूसरे नंबर पर हैं.
कर्टिस थॉम्पसन ने जबरदस्त शुरुआत की.उन्होंने 86.67 मीटर से शुरुआत की और यह उनके व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ से बस थोड़ा कम है. पहले प्रयास में थॉम्पसन पहले नंबर पर हैं.
सचिन यादव हमवतन नीरज को पछाड़ दूसरे नंबर पर पहुंचे
सचिन यादव ने पहले प्रयास में कमाल कर दिया.उन्होंने 86.27 मीटर का थ्रो कर नीरज को दूसरे से चौथे नंबर पर धकेल दिया. भारत के दो एथलीट जैवलीन थ्रो फाइनल में उतरे हैं. सचिन का यह पर्सनल बेस्ट है.
86.27m 🚀









