• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 10, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Agriculture Tips : सितंबर में मूली की अगेती खेती! मुनाफे का सौदा या मौसम के साथ जुआ? जानें एक्सपर्ट की राय

Admin by Admin
September 15, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
Agriculture Tips : सितंबर में मूली की अगेती खेती! मुनाफे का सौदा या मौसम के साथ जुआ? जानें एक्सपर्ट की राय
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 15, 2025, 11:13 IST

Agriculture Tips : सितंबर में मूली की अगेती खेती किसानों के लिए जल्दी मुनाफा दिलाने का बड़ा मौका मानी जाती है. इस समय बोई गई मूली जल्दी तैयार होकर बाजार में ऊंचे दाम पर बिकती है, लेकिन मौसम की मार, बीमारियों और फसल खराब होने का खतरा भी उतना ही रहता है. ऐसे में सवाल उठता है कि यह खेती सचमुच मुनाफे का सौदा है या फिर मौसम के साथ जुआ?

शाहजहांपुर : सितंबर का महीना मूली की अगेती खेती के लिए काफी उपयुक्त होता है. इस समय बोई गई मूली जल्दी तैयार होकर बाजार में पहुंच जाती है और किसानों को अच्छा मुनाफा देती है. अगेती खेती का सबसे बड़ा फायदा यह है कि सीजन की पहली मूली की मांग ज्यादा रहती है, इसलिए इसका दाम भी सामान्य से अधिक मिलता है. अगेती किस्में लगभग 40 से 50 दिन में तैयार हो जाती हैं, जिससे किसानों को जल्दी आमदनी हो जाती है. गौरतलब है कि मूली की खेती में लागत कम आती है और सलाद तथा सब्जी दोनों में इसकी खपत रहती है, इसलिए बिक्री की चिंता भी नहीं रहती.

जिला उद्यान अधिकारी डॉ. पुनीत कुमार पाठक ने बताया कि मूली की फसल 30 से 35 दिनों में भी तैयार हो जाती है, लेकिन कई ऐसी किस्में हैं जो 40 से 45 दिन तक का समय लेती हैं. मूली की बुवाई कर किसान कम दिनों में अच्छा मुनाफा ले सकते हैं. मूली की फसल लगाते समय उन्नत किस्म का चयन करना चाहिए, ऐसी किस्मों की बुवाई करें जो ज्यादा से ज्यादा उत्पादन दे और लागत कम आए. कई किस्म हैं जो एक हेक्टेयर में 250 से 300 क्विंटल तक उत्पादन देती है. हालांकि मूली की बुवाई ऐसी जमीन में करें, जहां जल निकासी की बेहतर व्यवस्था हो.

इन किस्मों की करें बुवाई
मूली की किस्म अर्का निशांत जो 40 से 45 दिनों में तैयार हो जाती है, यह 250 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन देती है. हिसार मूली नंबर 1 और कल्याणपुर मूली नंबर 1 जो 50 से 55 दिनों में तैयार होने वाली किस्म है. यह 200 से 250 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन देती हैं. इसके अलावा काशी हंस जो 40 से 45 दिनों में तैयार हो जाती है और किसान इससे 250 से 260 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक उत्पादन ले सकते हैं. इसके अलावा काशी श्वेता जो की सबसे कम दिन यानी 30 से 35 दिन में तैयार हो जाती है और यह 200 क्विंटल प्रति हेक्टेयर तक किसानों को उत्पादन देती है.

इन चीजों से आ सकती है अड़चन
हालांकि सितंबर में मूली की अगेती खेती के कुछ नुकसान भी हैं. सितंबर की शुरुआत में बारिश और अधिक तापमान के कारण बीज का अंकुरण और जड़ की बढ़वार प्रभावित हो सकती है. कई बार मौसम सही न रहने पर मूली में जल्दी फूल आने लगते हैं या फिर जड़ें फट जाती हैं. इस समय फसल पर कीट और रोगों का प्रकोप भी ज्यादा देखने को मिलता है, जैसे पत्ता झुलसा, एफिड या फ्ली बीटल. अगेती मूली का भंडारण लंबे समय तक करना मुश्किल होता है और इसे तुरंत बाजार में बेचना पड़ता है. इसके अलावा, कभी-कभी गर्मी और नमी के कारण मूली की जड़ मोटी कम बनती है और स्वाद में तीखापन आ जाता है.

मुनाफे का सौदा है अगेती खेती?
कुल मिलाकर, सितंबर में मूली की अगेती खेती किसानों के लिए जल्दी मुनाफा कमाने का अच्छा विकल्प है, लेकिन इसके लिए सही किस्म का चुनाव, समय पर बुवाई और रोग-कीट नियंत्रण पर विशेष ध्यान देना बहुत जरूरी है.

Location :

Shahjahanpur,Uttar Pradesh

First Published :

September 15, 2025, 10:25 IST

homeagriculture

सितंबर में मूली की अगेती खेती! मुनाफे का सौदा या मौसम के साथ जुआ? जानें



Source link

Previous Post

वहीदा रहमान का ब्लॉकबस्टर गाना, जिस पर झूम कर नाची थीं जितेंद्र की हीरोइन, टुकुर-टुकुर देखते रह गए धर्मेंद्र

Next Post

जब राज कपूर ने संगीतकार को 25 दिन घुमाया कश्मीर में, नहीं बताई वजह, फिर जो हुआ… – When Raj kapoor got dishearten to listen Ramayan Bhajan took ravindra jain Kashmir for 25 days Tour without work What happened next interesting story

Next Post
जब राज कपूर ने संगीतकार को 25 दिन घुमाया कश्मीर में, नहीं बताई वजह, फिर जो हुआ… – When Raj kapoor got dishearten to listen Ramayan Bhajan took ravindra jain Kashmir for 25 days Tour without work What happened next interesting story

जब राज कपूर ने संगीतकार को 25 दिन घुमाया कश्मीर में, नहीं बताई वजह, फिर जो हुआ... - When Raj kapoor got dishearten to listen Ramayan Bhajan took ravindra jain Kashmir for 25 days Tour without work What happened next interesting story

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 10, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio