बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जया प्रदा ने करियर में कई हिट फिल्मों में काम किया है. साल 1983 में उन्होंने फिल्म कयामत में काम किया था. इस फिल्म में स्मिता पाटिल भी नजर आई थीं. फिल्म में वहीदा रहमान का ही ब्लॉकबस्टर गाना भी एड किया गया है. गाने में जितेंद्र संग कई हिट दे चुकीं जया प्रदा ने झूमकर डांस किया है. गाना इस फिल्म की रिलीज के वक्त भी काफी पसंद किया गया था. गाने में नदियों, पहाड़ों और झरनों के आस पास दौड़ती और मग्न होकर डांस करती नजर आ रही हैं. लेकिन धर्मेंद्र उन्हें टुकुर-टुकुर देख रहे हैं. इस गाने को देखकर एक बार तो आपके चेहरे पर भी हंसी आ जाएगी. धर्मेंद्र का शर्मिला अंदाज भी आपको भा जाएगा. हमेशा की तरह इस गाने में भी जया प्रदा बला की खूबसूरत लग रही हैं.

