Last Updated:
UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश के महोबा में मतदाता पुनरीक्षण अभियान में एक ऐसा मामला सामने आया जिसके बाद लोग कह रहे हैं कि मकान को ही वार्ड घोषित कर दो. यहां एक घर में 243 वोटर दर्ज हैं, जबकि पडोसी के घर में 185 वोटर हैं.
UP Panchayat Chunav: महोबा में एक ही घर में 243 मतदाता मोहल्ले वाले ले रहे मौज
इस मामले में सुपरवाइजर राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल ने कहा कि सूचना जिम्मेदारों तक पहुंचा दी गई है और ऊपर से निर्देश मिलते ही कार्रवाई होगी. वहीं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी विश्वकर्मा का कहना है कि ऐसे सभी वार्डों की सूची जिला कार्यालय को दी जा रही है. अब सवाल यह है कि जब एक ही घर में दो सौ से ज्यादा वोटर बसाए जा सकते हैं, तो फिर चुनावी गड़बड़ी की कोई सीमा बची है? वार्डवासी मजाक में कह रहे हैं कि अगली बार शायद घर का नंबर बदलकर पूरा वार्ड ही एक मकान में समेट दिया जाएगा. लोकतंत्र में संख्या की ताकत तो होती है, पर इतनी ताकत कि एक ही छत से ढाई सौ वोट निकल आएं—यह नजारा केवल पनवाड़ी में ही देखने को मिल सकता है.

Principal Correspondent, Lucknow









