• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ये टिक नहीं पाएगी…’, डेब्यू से पहले हेमा मालिनी को मिले ताने, राज कपूर ने लगा दी थी ड्रीमगर्ल के नाम पर शर्त

Admin by Admin
September 14, 2025
in मनोरंजन
0
ये टिक नहीं पाएगी…’, डेब्यू से पहले हेमा मालिनी को मिले ताने, राज कपूर ने लगा दी थी ड्रीमगर्ल के नाम पर शर्त
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


नई दिल्ली.  ‘किसी शायर की गजल ड्रीमगर्ल, किसी झील की कंवल ड्रीमगर्ल, कहीं तो मिलेगी…’ इस फिल्म को देखने के बाद 70 के दशक के हर शख्स का ख्वाब थी ड्रीमगर्ल. उस दौर का हर व्यक्ति एक ऐसी लड़की चाहता था जो असल जिंदगी में हूबहू ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी जैसी हो. हर किसी के दिल में बसने वाली हेमा के लिए फिल्म इंडस्ट्री में ऐसी पहचान बनाना आसान नहीं था. आज वो अपने सिनेमा में अपने अतुल्नीय योगदान के लिए जानी जाती हैं, लेकिन सफलता के इस शिखर पर पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था. स्टारडम और सफलता का ये रास्ता कई मुश्किलों और अड़चनों से होकर गुजरा.

हेमा मालिनी ने साल 1968 में अपने करियर की शुरुआत राज कपूर की फिल्म ‘सपनों का सौदागर’ से की थी. पहली ही फिल्म में एक्ट्रेस सुपरस्टार राज कपूर के अपोजिट नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्हें दिग्गज एक्टर राज कपूर के साथ रोमांस करना था ये जानकर ही डर से उनका हालत खराब हो गई थी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि हेमा मालिनी को ये फिल्म मिलना आसान नहीं था.

हेमा मालिनी ने खोले थे राज

हेमा मालिनी ने अभिनेता फारूक शेख के टॉक शो ‘जीना इसी का नाम है’ में अपनी डेब्यू फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाया था. उन्होंने बताया कि जब वो साउथ से काम की तलाश में दिल्ली आईं, तो वहां कोई उन्हें जानता तक नहीं था. इतना ही नहीं, लोग यह तक कहने लगे थे कि हेमा को एक्टिंग नहीं आती और वो ज्यादा दिन टिक नहीं पाएंगी. लेकिन हेमा ने इन बातों को चुनौती की तरह लिया.

राज कपूर ने हेमा मालिनी पर लगाया था दांव

उन्होंने ठान लिया था कि भले ही सिर्फ एक फिल्म मिले, लेकिन उसमें वो सबको दिखा देंगी कि वो भी एक्टिंग कर सकती हैं. दिल्ली आने के बाद उनकी मां की मुलाकात मशहूर निर्देशक के. सुब्रमण्यम से हुई. उन्होंने हेमा के लिए एक शो का आयोजन करवाया ताकि लोग उन्हें करीब से देख सकें.

डायरेक्टर ने हेमा के नाम पर लगाई थी शब्द

इसी दौरान राज कपूर, जिन्होंने अभी-अभी ‘संगम’ खत्म की थी, नई प्रतिभा की तलाश में थे. उन्होंने सुब्रमण्यम से किसी नई लड़की की तलाश करने को कहा . सुब्रमण्यम ने तुरंत हेमा का नाम लिया और कहा, ‘अगर यह लड़की शुरू से ही छा नहीं गई, तो मैं अपने नाम से ‘डायरेक्टर’ शब्द हटा दूंगा.’ इसके बाद हेमा को राज कपूर से मिलवाया गया. उनका स्क्रीन टेस्ट खुद राज कपूर ने लिया. हेमा को गांव की लड़की के गेटअप में तैयार किया गया और राज कपूर ने उन्हें कैमरे के सामने साधारण से एक्सप्रेशंस और एक्टिंग करने को कहा.

हालांकि एक्ट्रेस हेमा मालिनी की पहली फिल्म सपनों के सौदागर बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही थी. फिल्म कमाई नहीं कर पाई. इसके बाद एक्ट्रेस की लगातार कई फिल्में फ्लॉप रही थीं. साल 1970 में आई फिल्म ‘जॉनी मेरा नाम’ से हेमा मालिनी के लिए टर्निंग पॉइंग साबित हुआ था.



Source link

Previous Post

Chandauli News: चंदौली में यहां सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने सांसद-विधायक का लापता पोस्टर लगाया, बोले- रोड नहीं तो वोट नहीं

Next Post

गाजीपुर की जनता बोली- भारत जीतेगा आसानी से, रोहित बेस्ट, मगर सूर्यकुमार पर भी गर्व

Next Post
गाजीपुर की जनता बोली- भारत जीतेगा आसानी से, रोहित बेस्ट, मगर सूर्यकुमार पर भी गर्व

गाजीपुर की जनता बोली- भारत जीतेगा आसानी से, रोहित बेस्ट, मगर सूर्यकुमार पर भी गर्व

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान का दबदबा, जानिए 1971 से 2023 कैसा है भारत का सफर, सिर्फ इतनी बार जीता खिताब, Hockey-world-cup Hindi News
  • म्योरपुर. गूंजा ‘बोल बम’! 125 कांवरियों का जत्था बैद्यनाथ धाम रवाना, जयकारों से भक्तिमय हुआ कस्बा
  • सोनभद्र. मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोनभद्र का दबदबा
  • विंढमगंज. शॉट सर्किट से तीन मासूम झुलसे, मां बना रही थी खाना
  • Sports: राजस्थान की दिव्यांशी ने रचा इतिहास, वुशु में 36 साल का सूखा किया खत्म, एशियन गेम्स में लहराएंगी तिरंगा

Breaking News

हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान का दबदबा, जानिए 1971 से 2023 कैसा है भारत का सफर, सिर्फ इतनी बार जीता खिताब, Hockey-world-cup Hindi News

हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान का दबदबा, जानिए 1971 से 2023 कैसा है भारत का सफर, सिर्फ इतनी बार जीता खिताब, Hockey-world-cup Hindi News
by Admin
August 9, 2026
0

1971 से 2023 तक के सफर में भारत को एकमात्र सफलता 1975 में कुआलालम्पुर में मिली जब अजित पाल सिंह...

Read moreDetails

म्योरपुर. गूंजा ‘बोल बम’! 125 कांवरियों का जत्था बैद्यनाथ धाम रवाना, जयकारों से भक्तिमय हुआ कस्बा

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी..... सावन के पावन महीने में रविवार को म्योरपुर कस्बा शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। “बोल बम...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio