• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

म्योरपुर. गूंजा ‘बोल बम’! 125 कांवरियों का जत्था बैद्यनाथ धाम रवाना, जयकारों से भक्तिमय हुआ कस्बा

JK Gupta by JK Gupta
August 9, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संवाददाता@संदीप अग्रहरी…..


सावन के पावन महीने में रविवार को म्योरपुर कस्बा शिवभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। “बोल बम का नारा है, बाबा एक सहारा है” के जयघोष के साथ करीब 125 कांवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। कांवरियों के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो उठा।

बाबा धाम की यात्रा पर निकलने से पहले कांवरियों ने पूरे म्योरपुर कस्बे में जुलूस निकाला। जुलूस में महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवा कांवर लेकर शिवभक्ति में लीन नजर आए। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कांवरियों का स्वागत किया। हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।

जुलूस के बाद कांवरियों का जत्था सोनेश्वर महादेव मंदिर पहुंचा, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया गया। इसके बाद सभी कांवरियों ने बाबा बैद्यनाथ धाम की ओर प्रस्थान किया।

इस दौरान ग्राम प्रधान संगीता गणेश जायसवाल की ओर से कांवरियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं को जलपान कराया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।
कांवरियों के जत्थे में हर उम्र के श्रद्धालु शामिल रहे। हाथों में कांवर और जुबां पर “हर-हर महादेव” व “बोल बम” के जयकारों के साथ श्रद्धालु बाबा धाम की ओर बढ़ते नजर आए।

श्यामू बम ने बताया कि करीब 125 कांवरियों का जत्था बाबा धाम के लिए रवाना हुआ है। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ की भक्ति और आस्था के साथ सभी श्रद्धालु बाबा धाम पहुंचकर जलाभिषेक करेंगे।
इस मौके पर युवा समाजसेवी सुजीत अग्रहरि, भाजपा नेता अमित रावत, रवि जायसवाल, अमित जायसवाल, शुभम अग्रहरी, भोलू जायसवाल, पंकज सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Previous Post

सोनभद्र. मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोनभद्र का दबदबा

Next Post

हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान का दबदबा, जानिए 1971 से 2023 कैसा है भारत का सफर, सिर्फ इतनी बार जीता खिताब, Hockey-world-cup Hindi News

Next Post
हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान का दबदबा, जानिए 1971 से 2023 कैसा है भारत का सफर, सिर्फ इतनी बार जीता खिताब, Hockey-world-cup Hindi News

हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान का दबदबा, जानिए 1971 से 2023 कैसा है भारत का सफर, सिर्फ इतनी बार जीता खिताब, Hockey-world-cup Hindi News

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • डाला. तेलगुड़वा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी एवं मूलनिवासी दिवस
  • सोनभद्र. जुगैल में संचार से जुड़ेगी साठ हजार की आबादी, Gen Z को मिलेगी संजीवनी
  • हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान का दबदबा, जानिए 1971 से 2023 कैसा है भारत का सफर, सिर्फ इतनी बार जीता खिताब, Hockey-world-cup Hindi News
  • म्योरपुर. गूंजा ‘बोल बम’! 125 कांवरियों का जत्था बैद्यनाथ धाम रवाना, जयकारों से भक्तिमय हुआ कस्बा
  • सोनभद्र. मंडलीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में सोनभद्र का दबदबा

Breaking News

डाला. तेलगुड़वा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी एवं मूलनिवासी दिवस

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@अनिल अग्रहरी...... चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कोटा के तेलगुड़वा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में विश्व आदिवासी...

Read moreDetails

सोनभद्र. जुगैल में संचार से जुड़ेगी साठ हजार की आबादी, Gen Z को मिलेगी संजीवनी

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0...... -- शिक्षा, स्वास्थ्य, आपातकालीन सेवाओं और सरकारी योजनाओं तक आमजन की पहुंच होगी आसान SONBHADRA । जनपद के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio