संवाददाता@अनिल अग्रहरी……

चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कोटा के तेलगुड़वा में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के तत्वावधान में विश्व आदिवासी एवं मूलनिवासी दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गोंडवाना गणतंत्र पार्टी सोनभद्र के जिलाध्यक्ष रामनरेश पोयाम ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ आदिवासी समाज की परंपराओं और मान्यताओं के अनुरूप प्राकृतिक शक्तियों एवं बड़ा देव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर किया गया। इसके बाद बच्चों ने आदिवासी संस्कृति पर आधारित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

समारोह में मुख्य अतिथि एवं संगठन के पदाधिकारियों ने आदिवासी समाज के उत्थान, अधिकारों और सामाजिक एकजुटता पर विचार रखे। वक्ताओं ने आदिवासी समाज की समृद्ध रीति-रिवाज, परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रखने तथा नई पीढ़ी तक पहुंचाने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्टी के राष्ट्रीय प्रचार मंत्री आरके सिंह अरमो एवं राम सिंह पोया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामचन्द्र टेकाम ने किया।
इस अवसर पर देवा सिंह ओईके, हीरा लाल मरकाम, शिव प्रसाद अरमो, विश्वनाथ टेकाम, प्रदीप श्याम, शीतल सिंह मरकाम, आशा मरकाम, प्रमिला चेरो और ज्ञानी सिंह पोया सहित सैकड़ों आदिवासी समाज के लोग एवं ग्रामीण मौजूद रहे।








