मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

शासन के निर्देश पर सोमवार को जिले के नगरीय निकायों में जनसुनवाई (सम्भव) दिवस का आयोजन किया गया। नगर पालिका परिषद सोनभद्र में अध्यक्ष रूबी प्रसाद की अध्यक्षता में लोगों की समस्याएं सुनी गईं।

जिले के सभी नगरीय निकायों में कुल 21 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें नगर पालिका सोनभद्र में दो, घोरावल में एक, चुर्क-घुर्मा में दो, चोपन में चार, ओबरा में चार, रेनुकूट में कोई शिकायत नहीं, पिपरी में तीन, दुद्धी में दो, डाला बाजार में एक और अनपरा में दो शिकायतें शामिल रहीं।

अधिकांश शिकायतें साफ-सफाई, पेयजल और मार्ग प्रकाश से संबंधित थीं। अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए उनका तत्काल निस्तारण कराया।

अध्यक्ष रूबी प्रसाद ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनका समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। इस दिशा में नगर निकाय स्तर पर तत्परता से काम किया जा रहा है। कार्यक्रम में सभासदों सहित नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।