संवाददाता@रामबली मिश्रा……

बीजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली निवासी रोहित गौड़ पुत्र वंश गोपाल गौड़ उम्र करीब 17 वर्ष रविवार की अपरान्ह खेत में जोताई कर सड़क पर निकल कर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर की स्टेयरिंग जाम होने से अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई।
चालक के बगल में ट्रैक्टर पर दो किशोर सवार थे जिसमें से एक मौके से भाग निकला दो गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें परिजन व ग्रामिणो ने आनन -फानन में एनटीपीसी रिहंद के धनवंतरी चिकित्सालय लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के पश्चात स्थिति गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए अन्यंत्र रेफर कर दिया गया।

परिजनो ने दोनो घायलों को लेकर एम पी के बैढन, सिंगरौली किसी अस्पताल में लेकर पहुंचे जहां एक को ईलाज के बाद छोड़ दिया गया। वही गंभीर रूप से घायल रोहित की रीढ़ की हड्डी टूटने से भर्ती कर ईलाज किया जा रहा है।
इस बाबत प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया की पी आर वी पुलिस मौके पर गई थी। पलटी ट्रैक्टर निकलवा दिया गया है। परिजन की ओर से तहरीर नही मिली है। मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।