• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. एड्स नियंत्रण कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध

JK Gupta by JK Gupta
October 5, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..मांगें पूरी नहीं होने पर 15 अक्टूबर को लखनऊ में धरना, 16 से सेवाएं स्थगित करने की चेतावनी


उत्तर प्रदेश एड्स नियंत्रण कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर सोमवार को जनपद सोनभद्र में एड्स नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों ने काली पट्टी बांधकर काम करते हुए विरोध दर्ज कराया। संघ का यह विरोध प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत किया गया।

संघ के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर 20 सितंबर को मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को पत्र दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि 5 से 11 अक्टूबर तक कर्मचारी कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताएंगे। इसके बाद 12 से 14 अक्टूबर तक प्रतिदिन ड्यूटी शुरू होने पर पहले दो घंटे कार्य बहिष्कार का कार्यक्रम है।

उन्होंने बताया कि मांगों का निस्तारण नहीं होने पर 15 अक्टूबर को सुबह नौ बजे लखनऊ के ईको गार्डन में प्रदेशव्यापी धरना दिया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो 16 अक्टूबर से ईको गार्डन में भूख हड़ताल तथा प्रदेश में एचआईवी/एड्स से संबंधित सेवाएं स्थगित करने की चेतावनी दी गई है।

संघ की प्रमुख मांगों में एड्स नियंत्रण कर्मचारियों का नियमितीकरण, नियमितीकरण तक नौकरी की सुरक्षा और ऑटो रिन्यूअल, लंबित 20 प्रतिशत अतिरिक्त मासिक पारिश्रमिक का निस्तारण, 30 लाख रुपये के ग्रुप टर्म इंश्योरेंस का लाभ, पूर्व में हटाए गए कर्मचारियों का पुन: समायोजन, नियमित भर्तियों में अतिरिक्त अंक व आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट तथा पारस्परिक स्थानांतरण की सुविधा शामिल हैं।

सोनभद्र में विरोध दर्ज कराने वालों में अमित शुक्ला, अशोक कौशल, अभिजीत पांडे, वाचस्पति मिश्रा, मयंक पांडे, अशोक सिंह, सुनीता पांडे, इंदु चौबे, प्रिया, शिव शंकर सिंह, राम सिंह, आशीष शुक्ला, लक्ष्मण सिंह चौहान, अंजनी कुमार, सूर्यकांत राव समेत अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Views: 56
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

गुजरात में 64 सीटों की जिम्मेदारी… अब जाएंगे राज्यसभा, कौन हैं प्रकाश पाल जिनपर बीजेपी ने लगाया दांव?

Next Post

संवाददाता. अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर चालक गम्भीर रूप से घायल, ईलाज जारी

Next Post

संवाददाता. अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर चालक गम्भीर रूप से घायल, ईलाज जारी

Related Posts

  • सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया सोनभद्र. बेलछ के अगरडीहवा में मिला नवजात, चाइल्ड हेल्पलाइन ने सुरक्षित रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
  • जुगैल. रेण नदी पुल पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; 21 वर्षीय युवक की मौत जुगैल. रेण नदी पुल पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, शादी की खुशियां मातम में बदलीं; 21 वर्षीय युवक की मौत
  • सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति सोनभद्र. जनपद में NH-39 का 91 किमी तक होगा फोरलेन चौड़ीकरण, अनपरा-रेणुकूट को जाम से मिलेगी मुक्ति
  • सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया सोनभद्र. विधानसभा निर्वाचन-2027 के दृष्टिगत EVM एवं VVPAT जागरूकता अभियान तेज; जिलाधिकारी ने स्वयं मतदान कर परखी प्रक्रिया
  • सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त सोनभद्र. मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement