• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. अब प्यास बुझाने के साथ आग भी बुझाएंगी जल जीवन मिशन की पानी टंकियां

JK Gupta by JK Gupta
August 9, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
22
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन……

— फायर हाइड्रेंट से अग्निशमन विभाग को मिलेगा मौके पर ही पानी, 55 टंकियों में करीब 50 पर लग चुके हैं हाइड्रेंट

गर्मी के दिनों में आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे समय में आग पर काबू पाने के लिए अग्निशमन विभाग के सामने सबसे बड़ी चुनौती पर्याप्त पानी की उपलब्धता की होती है। कई बार आग बुझाने के दौरान टैंकर का पानी खत्म होने पर दोबारा पानी भरने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे आग पर काबू पाने में देरी होती है।

अब इस समस्या के समाधान के लिए जल जीवन मिशन के तहत बनाई जा रही पानी की टंकियों को फायर हाइड्रेंट की सुविधा से जोड़ा जा रहा है। जल जीवन मिशन के अधिशासी अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि मिशन के तहत बनाई जा रही पानी की टंकियों का डिजाइन इस प्रकार तैयार किया गया है कि ग्रामीणों को नियमित जलापूर्ति किए जाने के बाद भी टंकियों में करीब 10 से 20 प्रतिशत पानी शेष रहता है।

इसलिए आवश्यकता पड़ने पर इस पानी का उपयोग भी किया जा सकता है। इसके लिए टंकियों के नीचे बने विशेष चैंबर में फायर हाइड्रेंट लगाया जा रहा है, जहां से अग्निशमन वाहन पाइप के माध्यम से पानी भर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पटवध ग्राम पेयजल योजना के तहत रॉबर्ट्सगंज, करमा और घोरावल ब्लॉक के साथ चोपन ब्लॉक के कुछ आंशिक क्षेत्रों में कुल 55 पानी की टंकियां बनाई गई हैं।

इनमें करीब 50 टंकियों में फायर हाइड्रेंट लगाए जा चुके हैं, जबकि शेष पर कार्य चल रहा है। सभी टंकियों की लोकेशन अग्निशमन विभाग को उपलब्ध करा दी गई है।प्रभारी अग्निशमन अधिकारी करण सिंह यादव ने बताया कि पहले आग लगने की स्थिति में वाहन में उपलब्ध पानी खत्म होने पर दोबारा पानी भरने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ती थी। इससे आग बुझाने में समय लगता था।

अब टंकियों में फायर हाइड्रेंट की सुविधा मिलने से अलग-अलग क्षेत्रों में पानी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा। इससे आग की घटनाओं पर तेजी से काबू पाने में मदद मिलेगी और बड़ी दुर्घटनाओं को टालने में सफलता मिल सकती है।

जल जीवन मिशन और अग्निशमन विभाग के बीच यह तालमेल पानी के अतिरिक्त स्रोत का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करेगा।

Previous Post

डाला. तेलगुड़वा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी एवं मूलनिवासी दिवस

Next Post

PM Modi with CWG Champions Live: पीएम आवास पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन, कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • PM Modi with CWG Champions Live: पीएम आवास पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन, कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात
  • सोनभद्र. अब प्यास बुझाने के साथ आग भी बुझाएंगी जल जीवन मिशन की पानी टंकियां
  • डाला. तेलगुड़वा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी एवं मूलनिवासी दिवस
  • सोनभद्र. जुगैल में संचार से जुड़ेगी साठ हजार की आबादी, Gen Z को मिलेगी संजीवनी
  • हॉकी विश्व कप में पाकिस्तान का दबदबा, जानिए 1971 से 2023 कैसा है भारत का सफर, सिर्फ इतनी बार जीता खिताब, Hockey-world-cup Hindi News

Breaking News

PM Modi with CWG Champions Live: पीएम आवास पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन, कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात

PM Modi with CWG Champions Live: पीएम आवास पहुंचे कॉमनवेल्थ गेम्स चैंपियन, कुछ देर में प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकात
by Admin
August 9, 2026
0

Last Updated:August 09, 2026, 16:35 ISTPM Modi meeting with cwg champions live: ग्लास्गो में आयोजित हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में...

Read moreDetails

सोनभद्र. अब प्यास बुझाने के साथ आग भी बुझाएंगी जल जीवन मिशन की पानी टंकियां

by JK Gupta
August 9, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन...... -- फायर हाइड्रेंट से अग्निशमन विभाग को मिलेगा मौके पर ही पानी, 55 टंकियों में करीब 50...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio