Last Updated:
समाजवादी पार्टी ने राज्यसभा चुनाव में अपने तीसरे उम्मीदवार को उतारने को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर विराम लगा दिया है. समाजवादी पार्टी के विधायक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि सपा का तीसरा उम्मीदवार कल नामांकन दाखिल करेगा. इसके लिए प्रस्तावक के तौर पर 10 विधायकों के हस्ताक्षर लिए गए हैं.
समाजवादी पार्टी राज्यसभा के चुनाव में उतारेगी तीसरा उम्मीदवार.
लखनऊः उत्तर प्रदेश के 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर गहमा-गहमी जारी है. इस बीच समाजवादी पार्टी ने तीसरे उम्मीदवार को लेकर बड़ा ऐलान कर दिया है. तीसरे प्रत्याशी के नामांकन को लेकर समाजवादी पार्टी ने चुप्पी तोड़ दी है. समाजवादी पार्टी के विधायक रविदास मल्होत्रा ने बयान जारी करते हुए कहा कि सपा के तीसरे राज्यसभा उम्मीदवार का नामांकन कल यानी कि 6 अक्टूबर को होगा. विधान भवन में कल सुबह 11:00 बजे नामांकन होगा. प्रस्तावक के तौर पर आज 10 विधायकों के हस्ताक्षर लिए गए हैं.
क्या बोले सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा
रविदास मल्होत्रा ने कहा कि प्रस्तावक के तौर पर मैंने भी हस्ताक्षर किए हैं. जल्द ही तीसरे उम्मीदवार के नाम का ऐलान होगा. दरअसल, यह अटकलें लगातार लगाई जा रही हैं कि समाजवादी पार्टी तीसरा उम्मीदवार उतार सकती है. अगर ऐसा हो जाता है तो इस बार के चुनाव में क्रॉस वोटिंग देखने को मिल सकता है. हाल ही में अखिलेश यादव ने से भी जब तीसरे उम्मीदवार को लेकर सवाल किया गया था तो उन्होंने कहा कि भाजपा के कई विधायक उनके संपर्क में हैं. लेकिन इन सब प्रक्रियाओं में वक्त लगता है.
अखिलेश यादव ने दिए थे दोस्ती करने के संकेत
समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्टी छोड़ने वालों के साथ संभावित सुलह के संकेत देते हुए शुक्रवार को कहा था कि ‘‘राज्यसभा चुनाव मिलन का समय है’’ और ‘‘सिद्धांत के मुद्दों पर दूसरों के साथ एकजुट खड़े रहना’’ चाहिए. अखिलेश यादव की यह टिप्पणी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि सपा के नेता कह रहे हैं कि पार्टी तीन उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव में उतारेगी, जिससे ‘क्रॉस वोटिंग’ की संभावना बन गई है. एक कार्यक्रम के इतर पत्रकारों से बातचीत में यादव ने कहा, ‘‘राज्यसभा चुनाव का समय मिलन का समय होता है. कड़वी बातें सब भूलकर जो साथी साथ आना चाहते हैं तो हम सब चीज़ें भूल जाएंगे.’
‘उन दोस्तों से हाथ मिलाएं, जो सहयोग करना चाहते हैं’
उन्होंने कहा, ‘‘यदि कोई मानता है कि हमारे लोकतंत्र, संविधान और अर्थव्यवस्था पर हमला हो रहा है, या पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण को गलत निर्णय मानता है, तो मिलन के इस समय में हम पुरानी सभी शिकायतों को किनारे रखकर उन मित्रों के साथ हाथ मिलाएंगे जो हमारे साथ सहयोग करना चाहते हैं. हम उन सभी बातों को भूल जाएंगे.’’
About the Author

Prashant Rai is a digital journalist with over 9 years of experience in Hindi journalism, specializing in politics, crime, hyper-local reporting, and viral news. He currently serves as Chief Sub Editor at News1…
और पढ़ें

