• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

‘MC स्टैन की सस्ती कॉपी’ माही विज ने कसा तंज, यंग DSA संग रिश्ते में फिर आई दरार, रविवार के एपिसोड हुई भयंकर लड़ाई

Admin by Admin
October 5, 2026
in मनोरंजन
0
‘MC स्टैन की सस्ती कॉपी’ माही विज ने कसा तंज, यंग DSA संग रिश्ते में फिर आई दरार, रविवार के एपिसोड हुई भयंकर लड़ाई


Last Updated:October 05, 2026, 14:30 IST

रियलिटी शो बिग बॉस 20 के रविवार एपिसोड में यंग DSA और माही विज के बीच तीखी रार देखने को मिली. म्यूट टास्क में यंग ने माही के मुंह पर टेप चिपकाया तो वहीं सारा अली खान और आयुष्मान खुराना के सामने माही ने यंग को MC स्टैन की सस्ती कॉपी बता दिया. जानिए रविवार के एपिसोड का पूरा अपडेट!

यंग DSA और माही के रिश्ते में फिर आई दरार, वीकेंड का वार में हुई भयंकर लड़ाईZoom

यंग और माही विज में फिर हुई लड़ाई (फोटो साभार-@jiohostar)

नई दिल्ली: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में यंग DSA और माही विज के बीच फिर एक बार दरार आ गई है. शो के वीकेंड का वार वाले रविवार के एपिसोड में दोनों के बीच काफी नोक झोक देखने को मिली. इस एपिसोड में होस्ट सलमान खान ने घर में एक मजेदार टास्क कराया. इस एक्टिविटी में कंटेस्टेंट्स को उन सदस्यों के मुंह पर टेप लगानी थी, जिनकी बातें उन्हें इरिटेट करती हैं या जो बिना बात के दूसरों के मुद्दों में टांग अड़ाते हैं.

सलमान खान के इस टास्क ने घर के अंदर एक नई बहस छेड़ दी है, जहां यंग और माही में एक बार फिर दरार आ गई.

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सलमान ने दिया म्यूट करने का टास्क

रविवार के एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों से कहा कि जो कंटेस्टेंट आपको सबसे ज्यादा इरिटेट करता है या बेवजह बोलता है, उसके मुंह पर चुप वाला टेप लगाकर उसे म्यूट कर दीजिए. इस टास्क की शुरुआत रैपर यंग DSA ने की. यंग ने बिना देर किए माही विज के मुंह पर टेप चिपका दिया. यंग ने कहा कि मुद्दा चाहे जो भी हो, माही जी तुरंत वकील बनकर बीच में कूद पड़ती हैं.

माही विज पर साधे निशाने

इसके बाद आसिफ खान ने लव गिल के मुंह पर टेप लगाया. आसिफ ने कहा कि लव पूरे दिन बोलने के बाद भी शिकायत करती हैं कि उन्हें बोलने का मौका नहीं मिल रहा है. वहीं उदिति ने भी लव को ही म्यूट किया और कहा कि वह दूसरों की नकल उतारने लगती हैं, जिससे सही बात नहीं हो पाती. जब माही विज की बारी आई तो उन्होंने यंग DSA के चेहरे पर टेप लगा दिया. माही ने कहा कि यंग बिना किसी बात के फालतू में बोलते रहते हैं. इतना ही नहीं वह मुझसे सामने बात करने की बजाय बगल में कमेंट पास करके निकलते हैं. यंग ने माही की बात का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि दिवाली पर रास्ते पर पटाखे जलाए जाते हैं, लेकिन अगर घर में जलाएंगे तो पूरा घर जल जाएगा. इस टास्क में सबसे ज्यादा निशाने पर यंग DSA, माही विज और लव गिल रहे. इस म्यूट टास्क ने घरवालों के बीच की दूरियों को और ज्यादा बढ़ा दिया है.

View this post on Instagram





Source link

Post Views: 4
Previous Post

वाराणसी में ये कैसा पीपल का पेड़, जहां लटकी रहती हैं मृतकों की तस्वीरें? पुराणों में भी है इस जगह का जिक्र

Next Post

समाजवादी पार्टी राज्यसभा चुनाव में उतारेगी तीसरा उम्मीदवार, कल होगा नामांकन, सपा विधायक का ऐलान

Next Post
समाजवादी पार्टी राज्यसभा चुनाव में उतारेगी तीसरा उम्मीदवार, कल होगा नामांकन, सपा विधायक का ऐलान

समाजवादी पार्टी राज्यसभा चुनाव में उतारेगी तीसरा उम्मीदवार, कल होगा नामांकन, सपा विधायक का ऐलान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.