• Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Harsiddhi Shooting Player: भीलवाड़ा की नन्हीं निशानेबाज हरसिद्धि का कमाल, राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग में जीता सिल्वर

Admin by Admin
October 5, 2026
in खेल
0
Harsiddhi Shooting Player: भीलवाड़ा की नन्हीं निशानेबाज हरसिद्धि का कमाल, राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग में जीता सिल्वर


Last Updated:October 05, 2026, 15:28 IST

Harsiddhi Shooting Player: भीलवाड़ा के बांसड़ा गांव की नन्हीं निशानेबाज हरसिद्धि ने 70वीं राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर राइफल शूटिंग में रजत पदक जीता. दूसरे स्थान पर रहने के बाद अब हरसिद्धि का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है.

भीलवाड़ा जिले के युवा खिलाड़ी लगातार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खेल जगत में जिले का नाम रोशन कर रहे हैं. अब गांव बांसड़ा (बिलिया) की नन्हीं खिलाड़ी हरसिद्धि ने 70वीं राज्य स्तरीय राइफल शूटिंग प्रतियोगिता 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए हासिल किया है. 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में हरसिद्धि ने ओपन 10 मीटर राइफल शूटिंग स्पर्धा में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी मेहनत और प्रतिभा का परिचय दिया.

हरसिद्धि की यह सफलता इसलिए भी खास है,क्योंकि उसने कम उम्र में ही शूटिंग जैसे खेल में अपनी अलग पहचान बनाई है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के कई प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, लेकिन हरसिद्धि ने अपने आत्मविश्वास और लगातार अभ्यास के दम पर दूसरा स्थान हासिल किया. प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर उसने साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य तय हो और उसे हासिल करने के लिए लगातार मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलती है.

हरसिद्धि के पिता उम्मेद सिंह ने बताया कि उसे बचपन से ही शूटिंग में विशेष रुचि रही है. खेल के प्रति उसकी लगन समय के साथ बढ़ती गई और उसने नियमित अभ्यास को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना लिया. कई बार अभ्यास में कठिनाइयां भी आईं, लेकिन उसने हार मानने के बजाय अपनी कमियों को दूर करने पर ध्यान दिया, यही मेहनत आज उसकी सफलता की सबसे बड़ी वजह बनी है.

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Add News18 as
Preferred Source on Google

राज्य स्तर पर रजत पदक जीतने के बाद हरसिद्धि का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन भी हो गया है, यह उपलब्धि उसके लिए एक नई शुरुआत है. अब उसकी नजर राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने और देशभर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने पर है. हरसिद्धि की सफलता से उसके परिवार के साथ-साथ गांव बांसड़ा (बिलिया) और पूरे भीलवाड़ा जिले में खुशी का माहौल है. ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने उसे बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

हरसिद्धि की कहानी भीलवाड़ा के उन खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा हैं जो खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का सपना देखते हैं. जिले के खिलाड़ी लगातार शूटिंग सहित विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा साबित कर रहे हैं और प्रदेश स्तर पर पहचान बना रहे हैं. हरसिद्धि ने भी अपनी उपलब्धि से यह संदेश दिया है कि छोटी उम्र में देखा गया सपना भी कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के सहारे बड़ी सफलता में बदला जा सकता है. अब भीलवाड़ा की इस बेटी से राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|
First Published :

October 05, 2026, 15:28 IST



Source link

Post Views: 3
Previous Post

बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए श्रेया चौधरी तैयार, ‘मुपापा’ में हुई एक्ट्रेस की एंट्री, आयुष्मान खुराना संग बनी जोड़ी

Next Post

BJP UP Rajya Sabha Candidates: 2 ब्राह्मण, 2 दलित, 3 OBC और 1 ठाकुर; BJP की राज्यसभा लिस्ट में छिपा है यूपी फतह का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’

Next Post
BJP UP Rajya Sabha Candidates: 2 ब्राह्मण, 2 दलित, 3 OBC और 1 ठाकुर; BJP की राज्यसभा लिस्ट में छिपा है यूपी फतह का ‘सीक्रेट फॉर्मूला’

BJP UP Rajya Sabha Candidates: 2 ब्राह्मण, 2 दलित, 3 OBC और 1 ठाकुर; BJP की राज्यसभा लिस्ट में छिपा है यूपी फतह का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2026 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.