Last Updated:
New Delhi–Godda Humsafar Express : दशहरा और दिवाली से पहले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. रेलवे ने डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव देने का फैसला किया है. इस फैसले से त्योहारों में घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और सफर और भी आसान हो जाएगा.
गौरतलब है कि भारतीय रेलवे ने दीपावली और छठ पर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए 12,000 से अधिक विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. रेलवे से मिली ने जानकारी के अनुसार 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच जाने वाली यात्रा और 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच वापसी यात्रा करने वाले यात्रियों को रिटर्न टिकट पर 20% की छूट मिलेगी. इस फैसले से त्योहारों पर बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलेगी.यात्रियों की सुविधा के लिए गोड्डा और नई दिल्ली के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 12349/12350 गोड्डा–नई दिल्ली–गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस का पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर आज 10.09.2025 से ठहराव शुरू किया गया.
इस ठहराव के साथ डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर एक और लंबी दूरी की आधुनिक एक्सप्रेस ट्रेन की सुविधा उपलब्ध हो गई है। इससे आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को डीडीयू, प्रयागराज, कानपुर होते हुए नई दिल्ली और गया की ओर यात्रा में सहूलियत मिलेगी।
देखें टाइम टेबल
गाड़ी संख्या 12350 नई दिल्ली–गोड्डा हमसफर एक्सप्रेस 10.09.2025 से प्रतिदिन 12.16 बजे डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर पहुंचकर 12.18 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 12349 गोड्डा–नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस 16.09.2025 से प्रतिदिन 00.14 बजे डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर पहुंचकर 00.16 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी। यह सुविधा डीडीयू मंडल के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करेगी.
