Last Updated:
Tips and Tricks: घरों में मौजूद प्लास्टिक की बाल्टी अक्सर गंदी हो जाती है. जिस कारण बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है ऐसे में लोग महंगे क्लीनर का प्रयोग बाल्टी की सफाई करने के लिए करते हैं परंतु तब भी साफ नहीं हो पाती है.कुछ आसान उपाय के माध्यम से आप गंदी बाल्टी को साफ कर सकते हैं.

घरों में प्लास्टिक की बाल्टी का हर रोज उपयोग होता है. किचन से लेकर बाथरूम में नहाने तक में भी बाल्टी प्रयोग किया जाता है. प्लास्टिक की बाल्टी समय के साथ काफी गंदी हो जाती है। जिस कारण बदबू आने लगती है.

कई बार घरों में काफी मेहनत के बाद भी बाल्टी साफ नहीं होती है ऐसे में बाल्टी को साफ करने के लिए गांव में आज भी लोग निरमा का इस्तेमाल करते हैं परंतु बाल्टी साफ नहीं हो पाती है ऐसे में बीमारियां भी तेजी से बढ़ती हैं. हम आपको बाल्टी साफ करने के कुछ घरेलू टिप्स बताने जा रहे हैं जिसके प्रयोग से बाल्टी नई और चमकदार दिखने लगेगी.

गन्ने का सिरका और बेकिंग सोडा का इस्तेमाल बाल्टी साफ करने के लिए किया जा सकता है. जिनकी मदद से बाल्टी पर लगे जिद्दी दाग आसानी से हट जाते हैं. इसके लिए आप एक कप सिरका और दो चम्मच बेकिंग सोडा बाल्टी में डालें.

उसके बाद पानी को गर्म करके बाल्टी में डाल दे करीब 1 घंटे बाद बाल्टी को ब्रश के माध्यम से रगड़कर साफ कर दें बाल्टी एकदम साफ और नई जैसी दिखने लगेगी. कई बार लोग लोग अक्सर परेशान रहते हैं.ऐसे में आपको महंगे क्लीनर का इस्तेमाल भी नहीं करना होगा.

गंदी बाल्टी को आप नींबू और नमक के माध्यम से भी साफ कर सकते हैं इसके लिए सबसे पहले आप एक नींबू को ले नींबू के रस में एक चम्मच नमक ऐड कर दें. उसके बाद बाल्टी में जमें गंदे दाग साफ हो जाएंगे.इस तरह गंदी बाल्टी आसानी से साफ हो जाएगी।

अगर बाल्टी पर छोटे-छोटे दाग या पीले निशान हो गए हैं, तो आप उन्हें टूथपेस्ट और ब्रश की मदद से आसानी से साफ कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले दाग पर टूथपेस्ट लगाएं. पुराने ब्रश से रगड़ें। अब कुछ समय के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें. फिर पानी से साफ कर दें.

