• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Davis Cup: भारत ने डेविस कप में रचा इतिहास, स्विटजरलैंड को हराकर क्वालीफायर्स में बनाई जगह

Admin by Admin
September 13, 2025
in खेल
0
Davis Cup: भारत ने डेविस कप में रचा इतिहास, स्विटजरलैंड को हराकर क्वालीफायर्स में बनाई जगह
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 13, 2025, 23:50 IST

सुमित नागल ने हेनरी बर्नेट को हराकर भारत को स्विटजरलैंड पर 3-1 से जीत दिलाई, डेविस कप क्वालीफायर्स में पहली बार जगह बनाई और 32 साल बाद यूरोप में ऐतिहासिक जीत दर्ज की.

भारत ने डेविस कप में रचा इतिहास, स्विटजरलैंड को हरा क्वालीफायर्स में बनाई जगहभारत ने डेविस कप में रचा इतिहास, स्विटजरलैंड को हराकर क्वालीफायर्स में बनाई जगह
बील. भारतीय टीम के लिए टेनिस से एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आई है. भारत ने पहली बार डेविस कप क्वालीफायर्स में जगह बना लिया है. स्टार खिलाड़ी सुमित नागल ने विश्व ग्रुप वन मुकाबले में स्विटजरलैंड के प्रतिभाशाली हेनरी बर्नेट को शनिवार को हराकर भारत को 3-1 से जीत दिलाई. इससे पहले एन श्रीराम बालाजी और रित्विक बोलीपल्ली की जोड़ी याकूब पॉल और डोमिनिक स्ट्रिकर से हार गई थी जिससे मेजबान की वापसी की उम्मीदें जाग गई थी.

नागल को चौथे मुकाबले में जेरोम किम से खेलना था लेकिन स्विस टीम ने मौजूदा जूनियर ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैम्पियन बर्नेट को उतारा जो 1-6, 3-6 से हार गए. इससे पहले कल (शुक्रवार) दक्षिणेश्वर सुरेश और सुमित नागल ने सिंगल्स मुकाबलों में जेरोमी किम और मार्क आंद्रिया हुसलेर को हराकर भारत को 2-0 से बढ़त दिला दी थी. भारत की विदेश में किसी यूरोपीय टीम पर 32 साल में यह पहली जीत है. इससे पहले लिएंडर पेस और रमेश कृष्णन ने 1993 में फ्रांस को क्वार्टर फाइनल में हराया था. भारत ने दिल्ली में 2022 में डेनमार्क को ग्रासकोर्ट पर हराया था.

डेविस कप क्वालीफायर का पहला दौर जनवरी 2026 में खेला जायेगा. नागल ने जीत के बाद कहा ,‘‘यह काफी बड़ी जीत है. हम यूरोप में बहुत समय बाद जीते हैं और हमने इसके लिये काफी मेहनत की है. युगल मुकाबला कठिन था क्योंकि दोनों टीमों ने शानदार खेल दिखाया.’’

इससे पहले बालाजी और बोलीपल्ली को दो घंटे 26 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6, 4-6, 5-7 से पराजय झेलनी पड़ी. बालाजी और स्ट्रिकर ने शुरूआत में काफी अच्छी सर्विस करके एक भी अंक गंवाये बिना अपनी सर्विस बरकरार रखी. बोलीपल्ली के डबल फाल्ट पर भारत ने पहला अंक गंवाया. भारतीय जोड़ी ने पॉल पर दबाव बनाये रखा लेकिन ड्यूस अंक के बाद स्विस जोड़ी ने वापसी की. भारतीय जोड़ी ने स्ट्रिकर की सर्विस पर छठे गेम में तीन ब्रेक प्वाइंट बनाये. इसमें से तीसरा भुनाया जब स्ट्रिकर का फोरहैंड शॉट नेट में जा लगा.

Sumit Nagal sealed India’s🇮🇳 3-1 win over Switzerland🇨🇭 in World Group I with a 6-1, 6-3 win vs Henry Bernet (WR 554), securing a 2026 #DavisCup Qualifiers spot.

Yesterday, Davis Cup debutant Dhakshineswar Suresh (WR 663) stunned Jerome Kym(WR 155).





Source link

Previous Post

मिनटों में चमक जाएगा प्लास्टिक की गंदी-चिकनी बाल्टी, जानें साफ करने का ये आसान तरीका

Next Post

‘पैर छुऊंगी खाना बनाऊंगी…’ बेरोजगार मर्द से शादी को तैयार हैं ‘करोड़पति’ तान्या मित्तल- ‘भरपूर पैसा है’

Next Post
‘पैर छुऊंगी खाना बनाऊंगी…’ बेरोजगार मर्द से शादी को तैयार हैं ‘करोड़पति’ तान्या मित्तल- ‘भरपूर पैसा है’

'पैर छुऊंगी खाना बनाऊंगी...' बेरोजगार मर्द से शादी को तैयार हैं 'करोड़पति' तान्या मित्तल- 'भरपूर पैसा है'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • महराजगंज के आशीषित पाल सिंह ने कोच-खिलाड़ी रूप में जीते 8 गोल्ड
  • ओबरा. बंद घर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, स्थानीय लोगों की जुटी भीड़
  • ओबरा. डाला ओबरा मुख्य मार्ग का गुणवत्ता पूर्ण हो निर्माण
  • सलखन. जरूरत मंद वृद्ध असहाय विकंलाग आदिवासी बहुल लोगों को कम्बल मिलने से चेहरे खिलें
  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.