• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

शूटर ईशा सिंह ने खत्म किया पदकों का सूखा, साधा गोल्ड पर निशाना, पॉइंट टेबल में भारत ने लगाई लंबी छलांग

Admin by Admin
September 13, 2025
in खेल
0
शूटर ईशा सिंह ने खत्म किया पदकों का सूखा, साधा गोल्ड पर निशाना, पॉइंट टेबल में भारत ने लगाई लंबी छलांग
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 13, 2025, 14:06 IST

ISSF World Cup: शूटर ईशा सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में गोल्ड जीतकर भारत के पदकों के सूखे को खत्म कर दिया. आईएसएसएफ विश्व कप के पॉइंट टेबल में भारत पांचवें नंबर पर पहुंच गया है.

शूटर ईशा सिंह ने खत्म किया पदकों का सूखा, साधा गोल्ड पर निशानाईशा सिंह ने गोल्ड जीतकर भारत के पदकों का खाात खोला.
नई दिल्ली. ओलंपियन और मौजूदा मिश्रित टीम पिस्टल विश्व चैंपियन ईशा सिंह ने आईएसएसएफ विश्व कप राइफल/पिस्टल में महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के पदकों के सूखे को खत्म किया. चीन के निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में 20 वर्षीय ईशा ने एक रोमांचक फाइनल में स्थानीय खिलाड़ी याओ कियानक्सुन को 0.1 अंक से हराया. दक्षिण कोरिया की मौजूदा ओलंपिक चैंपियन ओह येजिन ने कांस्य पदक जीता.

इस स्पर्धा में यह ईशा का पहला विश्व कप स्वर्ण पदक है और इसने भारत को पदक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंचने में मदद की. भारत के साथ चार और देश एक स्वर्ण पदक के साथ तालिका में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर है. मेजबान चीन दो स्वर्ण, चार रजत और एक कांस्य के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर है. भारत ने इस टूर्नामेंट में हर स्पर्धा में अपने चौथे से छठे क्रम के निशानेबाजों को उतारा है.

Esha Singh wins gold, ISSF World Cup Shooter Esha Singh, Esha Singh ISSF World Cup gold, Esha Singh Indian shooter, ईशा सिंह, आईएसएसएफ वर्ल्ड कप, ईशा सिंह गोल्ड, शूटर ईशा सिंह
ईशा सिंह ने गोल्ड जीतकर भारत के पदकों का खाात खोला.
ईशा ने स्वर्ण पदक जीतने के बाद कहा, ‘मैं बहुत खुश हूं क्योंकि यह पहली प्रतियोगिता थी जिससे मैंने शुरुआत की और इसमें विश्व कप का स्वर्ण पदक जीता.’ उन्होंने आगे की चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘हां, जाहिर है कि इस साल की अगली सबसे बड़ी प्रतियोगिता विश्व चैंपियनशिप है.हम इसके लिए बहुत कड़ा अभ्यास कर रहे हैं और मुझे यकीन है कि आपको काहिरा में भारतीय टीम से बहुत अच्छी चीजे देखने को मिलेंगी.’

ईशा और उनकी साथी रिदम सांगवान ने 578 के समान स्कोर के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया, जिससे उन्हें अंतिम दो उपलब्ध स्थान प्राप्त हुए. याओ ने 584 के स्कोर के साथ क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया जबकि सिर्फ रैंकिंग अंकों के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही भारत की पलक गुलिया ने 586 का स्कोर किया. सुरभि राव 568 के स्कोर के साथ 25वें स्थान पर रहीं. आठ निशानेबाजों के फाइनल में रिदम ने अच्छी शुरुआत की और पहली सीरीज के बाद वह शीर्ष जबकि ईशा दूसरे स्थान पर थीं।

एलिमिनेशन के आगे बढ़ने के साथ ही दोनों भारतीय ने धैर्य के साथ अच्छे निशाने साधे. रिदम अपने 15वें निशाने पर 10.8 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर पहुंची लेकिन 18वें निशाने के बाद मुकाबले से बाहर हो गई. ईशा ने इस बीच अपनी लय बनाए रखी और निर्णायक चरणों में 10.7 के दो शॉट लगाकर याओ पर मामूली बढ़त बनाये रखी. उन्होंने 242.6 के अंतिम स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता जो चीन की निशानेबाज से केवल 0.1 अंक अधिक था. अन्य परिणामों में पुरुषों की 25 मीटर रैपिड-फायर पिस्टल में भावेश शेखावत 22वें जबकि प्रदीप सिंह शेखावत 23वें स्थान पर रहे. मनदीप सिंह 39वें स्थान पर रहे.

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 13, 2025, 14:06 IST

homesports

शूटर ईशा सिंह ने खत्म किया पदकों का सूखा, साधा गोल्ड पर निशाना



Source link

Previous Post

बीजपुर. सड़क खराब होने से अनियंत्रित होकर पलटा हाइवा, बाल-बाल बचे चालक क्लीनर

Next Post

अरशद वारसी नहीं, Jolly LLB के लिए पहली पसंद था ये एक्टर, अनजाने में ठुकराया था रोल, फूटी किस्मत पर फोड़ता रहा माथा

Next Post
अरशद वारसी नहीं, Jolly LLB के लिए पहली पसंद था ये एक्टर, अनजाने में ठुकराया था रोल, फूटी किस्मत पर फोड़ता रहा माथा

अरशद वारसी नहीं, Jolly LLB के लिए पहली पसंद था ये एक्टर, अनजाने में ठुकराया था रोल, फूटी किस्मत पर फोड़ता रहा माथा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी
  • हॉकी विश्व कप में भारत के मैच को ड्रॉ कराकर खुश होना चाहती है पाकिस्तान टीम, चयनकर्ता ने बताया प्लान, Hockey Hindi News
  • म्योरपुर. ALERT! लैरा पिकनिक स्पॉट बना ‘खतरे का ज़ोन’- वन विभाग की सख्त चेतावनी, जान जोखिम में डालने की न करें भूल
  • रेणुकूट. मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क हादसा: डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रक की टक्कर में चालक की मौत, लंबा जाम
  • म्योरपुर. विद्यालय की सफाई ने बचा ली मासूमों की जान! अचानक सांप निकलने से मचा हड़कंप

Breaking News

ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी

ये गोल्ड मेडल हमारा है, हमें इसे जीतना है… मैट के बाहर से कोच की ललकार, अस्मिता डे ने बताई इतिहास रचने की इनसाइड स्टोरी
by Admin
August 6, 2026
0

Last Updated:August 06, 2026, 23:05 ISTAsmita Dey Exclusive: कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में जूडो में भारत को पहला गोल्ड मेडल...

Read moreDetails

हॉकी विश्व कप में भारत के मैच को ड्रॉ कराकर खुश होना चाहती है पाकिस्तान टीम, चयनकर्ता ने बताया प्लान, Hockey Hindi News

हॉकी विश्व कप में भारत के मैच को ड्रॉ कराकर खुश होना चाहती है पाकिस्तान टीम, चयनकर्ता ने बताया प्लान, Hockey Hindi News
by Admin
August 6, 2026
0

पाकिस्तान हॉकी टीम के मुख्य चयनकर्ता समीउल्लाह खान ने गुरुवार को कहा कि उनकी टीम 19 अगस्त को होने वाले...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio