• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

पूर्व IPS अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी पर धोखाधड़ी का केस, आज उन्नाव दौरे पर रहेंगे डिप्टी सीएम

Admin by Admin
September 13, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
यूपीएसएसएससी PET परीक्षा का आज दूसरा दिन, उन्नाव में ABVP कार्यकर्ताओं का जोरदार विरोध, पढ़ें यूपी की अहम खबरें
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


UP News Update in Hindi: अगर आपको उत्तर प्रदेश से जुड़ी आज की मुख्य और ताजा खबरें पढ़नी हैं तो यहां पर आपको सब जानकारी मिलेगी. जुड़े रहिए न्यूज 18 के साथ…

रामपुर में कोर्ट परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा: पति ने दी तीन तलाक की धमकी, पत्नी ने चप्पलों से की पिटाई
रामपुर के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में कोर्ट परिसर में पति-पत्नी के विवाद ने जमकर हंगामा खड़ा कर दिया. जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच खर्चे को लेकर मामला कोर्ट में चल रहा था. सुनवाई के बाद बाहर निकलते ही पति ने पत्नी को तीन तलाक देने की धमकी दी. यह सुनते ही गुस्साई पत्नी ने सरेआम पति की चप्पलों से पिटाई कर दी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है. बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 7 साल पहले हुई थी और तब से ही विवाद चल रहा था. मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है.

सोनभद्र में किराना दुकान में आग, लाखों का सामान खाक, तीन लोग झुलसे

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के परसाटोला गांव में राजेश कुमार गुप्ता की किराना दुकान में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया. हादसे में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. आग बुझाने के प्रयास में तीन लोग झुलस गए, जिन्हें पुलिस ने तुरंत सीएचसी बभनी अस्पताल में भर्ती कराया. घटनास्थल पर पुलिस पहुंच गई, लेकिन दमकल की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंचीं. इससे ग्रामीणों में आक्रोश है. आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है.

उन्नाव दौरे पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, करेंगे समीक्षा बैठक और करेंगे शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पणउन्नाव में कल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का दौरा प्रस्तावित है. वह सुबह 11 बजे उन्नाव पहुंचेंगे और सबसे पहले भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे. इसके बाद अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक भी करेंगे. दौरे के दौरान सांसद साक्षी महाराज के आवास पर जाकर शहीद गुलाब सिंह लोधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. साथ ही डिप्टी सीएम पत्रकारों से भी वार्ता करेंगे. प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है.

प्रयागराज में पुलिस और चेन स्नैचर गैंग की मुठभेड़, दो बदमाश गिरफ्तार
प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र में यमुनानगर जोन पुलिस और एसओजी टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई. चेकिंग के दौरान रोकने पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. पकड़े गए बदमाशों की पहचान उमाशंकर जायसवाल और संतोष कुमार रावत के रूप में हुई. पुलिस ने उनके पास से लूटी गई चेन, नकदी, बाइक, दो अवैध देशी तमंचे, कारतूस और खोखा बरामद किया. यह वही बदमाश हैं जिन्होंने 8 सितंबर को बाजार में महिला से चेन स्नैचिंग की थी. पुलिस दोनों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है.

बहराइच मेडिकल कॉलेज में हंगामा: प्रिंसिपल के खिलाफ नर्सिंग छात्रों का प्रदर्शन
बहराइच मेडिकल कॉलेज में बीएससी नर्सिंग के छात्रों ने देर रात प्रिंसिपल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. बड़ी संख्या में छात्र मेडिकल कॉलेज गेट के सामने जुटे और जमकर प्रदर्शन किया. मामला उस समय गरमाया जब प्रिंसिपल की डांट से आहत होकर एक छात्र ने आत्महत्या की कोशिश की. घटना से नाराज छात्रों ने प्रिंसिपल को तत्काल हटाए जाने की मांग उठाई. देर रात तक चले इस हंगामे से कॉलेज प्रशासन और पुलिस में खलबली मच गई. फिलहाल अधिकारियों ने छात्रों को शांत कराने का प्रयास शुरू कर दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

चित्रकूट में मुठभेड़: गैंगस्टर राजेंद्र यादव गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के बकटा गांव में पुलिस और गैंगस्टर के अपराधी राजेंद्र यादव के बीच मुठभेड़ हुई. गश्त के दौरान आरोपी ने पहाड़ी पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग कर दी. सूचना मिलते ही कर्वी कोतवाली, पहाड़ी, राजापुर और एसओजी पुलिस मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की. मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया. पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया. राजेंद्र यादव के खिलाफ एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं. वह बांदा जिले का निवासी है.

मेरठ में लाखों की डकैती का खुलासा: गोदाम से लूटा 6 कुंतल एल्युमिनियम तार, पांच गिरफ्तार
मेरठ में थाना लोहिया नगर पुलिस ने लाखों की डकैती का पर्दाफाश किया है. 5 सितंबर को महालक्ष्मी एस्टेट डेवलपर्स के गोदाम पर हथियारबंद बदमाशों ने धावा बोला था. लुटेरों ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर मिनी ट्रक समेत करीब 6 कुंतल एल्युमिनियम तार लूट लिया था. पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी तारों को छीलकर एल्युमिनियम निकालकर दिल्ली में बेचते थे. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और लगभग 7 लाख रुपये कीमत का चोरी का माल बरामद कर लिया है. बाकी आरोपियों की तलाश जारी है.

पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर और पत्नी नूतन पर फर्जीवाड़े का आरोप, मुकदमा दर्ज
लखनऊ में पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी नूतन ठाकुर पर फर्जीवाड़ा कर औद्योगिक प्लॉट आवंटन कराने का गंभीर आरोप लगा है. मामला देवरिया के जिला उद्योग केंद्र से जुड़े प्लाट बी-2 का है. आरोप है कि अमिताभ ठाकुर ने एसपी देवरिया रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग कर पत्नी को प्लाट दिलाने में मदद की. वहीं, नूतन ठाकुर पर प्लाट आवंटन के समय नाम और पता गलत दर्शाने का आरोप है. इस संबंध में तालकटोरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.

शाहजहांपुर में धार्मिक टिप्पणी पर बवाल: आरोपी गिरफ्तार, थाने का घेराव
शाहजहांपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र में सोशल मीडिया पर धर्म विशेष के धार्मिक ग्रंथ कुरान और मोहम्मद साहब को लेकर अमर्यादित टिप्पणी किए जाने से माहौल गरम हो गया. मामले की शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी की खबर फैलते ही मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोग थाने के बाहर जुट गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया. भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. मामले को लेकर समुदाय में भारी आक्रोश बना हुआ है और स्थिति पर पुलिस की पैनी नजर है.

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा: टेलर और बाइक की टक्कर, एक युवक गंभीर
बाराबंकी के कोतवाली नगर क्षेत्र में दहिला मोड़ के पास बड़ा सड़क हादसा हो गया. बताया जा रहा है कि लखनऊ से घर लौट रहे हैदरगढ़ निवासी सूरज सिंह अपने साथी के साथ बाइक से जा रहे थे. इसी दौरान सड़क पर मुड़ रहे टेलर से उनकी मोटरसाइकिल भिड़ गई. हादसे में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए. एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है.



Source link

Previous Post

15 साल में बनी 3 फिल्में, तीनों निकलीं ‘ब्लॉकबस्टर’, बन गई हर हर जनरेशन की पसंद, एक ने तो जीते 4 नेशनल अवॉर्ड – 3 Blockbuster movies stories connected to each other actor sanjay dutt producer vidhu vinod chopra married thrice earns 450 Crores fascinating story

Next Post

Fact Check: ‘कूली में काम करना मेरी सबसे बड़ी गलती थी…’, आमिर खान के इस बयान की सच्चाई क्या है?

Next Post
Fact Check: ‘कूली में काम करना मेरी सबसे बड़ी गलती थी…’, आमिर खान के इस बयान की सच्चाई क्या है?

Fact Check: 'कूली में काम करना मेरी सबसे बड़ी गलती थी...', आमिर खान के इस बयान की सच्चाई क्या है?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. सीएमओ कार्यालय के पास पुराने चिकित्सालय परिसर में गंदगी का अंबार, सफाई की मांग
  • क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
  • सोनभद्र. छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपा ने किया श्रद्धांजलि कार्यक्रम, पीडीए सम्मेलन की तैयारियों पर मंथन
  • सोनभद्र. हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का भाजपा का आह्वान, कार्यशाला बैठक संपन्न
  • ओबरा. नेता जी चौक से गजराज नगर चौराहे के बीच 30 किमी/घंटा की गति सीमा रखने की अपील

Breaking News

सोनभद्र. सीएमओ कार्यालय के पास पुराने चिकित्सालय परिसर में गंदगी का अंबार, सफाई की मांग

by JK Gupta
August 6, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विष्णु कुशवाहा...... रॉबर्ट्सगंज नगर के सीएमओ कार्यालय के पास स्थित श्री राम जानकी मंदिर एवं संकट मोचन मंदिर के...

Read moreDetails

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News

क्या होता है एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन? गुजरात सरकार ने लगाया बैन, दी चेतावनी, Gujarat Hindi News
by Admin
August 5, 2026
0

गुजरात सरकार ने नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए वनस्पति तेल से बने एनालॉग पनीर, चीज और मक्खन के निर्माण और...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio