• Home
  • Privacy Policy
Tuesday, August 11, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

स्कूल से भागकर 2 बच्चे पहुंचे ताजमहल, पुलिस ने रोककर चेक किया बैग, अंदर जो मिला…

Admin by Admin
September 8, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
स्कूल से भागकर 2 बच्चे पहुंचे ताजमहल, पुलिस ने रोककर चेक किया बैग, अंदर जो मिला…
0
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 08, 2025, 23:28 IST

Taj Mahal News. फिरोजाबाद के दो मासूम छात्रों का रोमांचक सफर एक बड़ी घटना में बदल सकता था, लेकिन ताज सुरक्षा पुलिस की सतर्कता से उन्हें सकुशल उनके परिजनों तक पहुंचा दिया गया.

स्कूल से भागकर 2 बच्चे पहुंचे ताजमहल, पुलिस ने रोककर चेक किया बैग, और फिर...ताज का दीदार करने पहुंचे स्कूल के बच्चों को पुलिस ने पकड़ा.
फिरोजाबाद. उत्‍तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के किड्स कॉर्नर हैप्पी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा 6 के छात्र आरव भारद्वाज और वीनश कुमार सोमवार सुबह 8 सितंबर को घर से स्कूल जाने के बहाने निकले. बैग में निजी कपड़े रखकर रास्ते में यूनिफॉर्म बदल ली और प्राइवेट कपड़े पहनकर ऑटो से आगरा की ओर निकल पड़े. दोनों पहले रामबाग पहुंचे और वहां से दूसरे ऑटो में बैठकर ताजमहल की पश्चिमी पार्किंग तक जा पहुंचे.

संदिग्ध हरकत पर पुलिस की नज़र

करीब 11:15 बजे जब दोनों बच्चे अमरूद टीला पुलिस बैरियर से आगे ताजमहल की ओर बढ़ रहे थे, तभी ताज सुरक्षा पुलिस के उपनिरीक्षक राजेश चंद्र की नजर उन पर पड़ी. संदिग्ध लगने पर उन्होंने बच्चों को रोका और पूछताछ शुरू की. मौके पर प्रभारी निरीक्षक ताज सुरक्षा तिलकराम भाटी को सूचना दी गई. उनके निर्देश पर क्विक रिस्पांस टीम (QRT-3) के प्रभारी उपनिरीक्षक शिवराज सिंह ने मौके पर पहुंचकर विस्तृत जांच शुरू की.

बैग से मिले सुराग
शुरुआत में बच्चे पुलिस को सही जानकारी नहीं दे रहे थे. जब उनके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें उनके स्कूल आई-कार्ड मिले. इसमें उनका नाम, पता और मोबाइल नंबर दर्ज था. जांच में पता चला कि दोनों छात्र फिरोजाबाद के रहने वाले हैं. आरव भारद्वाज, पुत्र प्रशांत भारद्वाज, निवासी गली नंबर 3, रामकृष्ण नगर, जलेसर रोड, फिरोजाबाद और वीनश कुमार, पुत्र सोमवीर सिंह, निवासी सुदामा नगर, जलेसर रोड, फिरोजाबाद के निवासी निकले. आई-कार्ड पर अंकित नंबरों पर संपर्क करने पर परिजनों ने बताया कि बच्चे सुबह घर से स्कूल के लिए निकले थे और उनके ताजमहल पहुंचने की खबर सुनकर हैरान रह गए.

परिजनों को सकुशल सुपुर्द
सूचना मिलने पर दोनों छात्रों के परिजन फिरोजाबाद से आगरा पहुंचे. पुलिस ने दोनों बच्चों को सकुशल उनके हवाले कर दिया. परिजनों ने आगरा पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया. इस पूरे अभियान में उपनिरीक्षक शिवराज सिंह, उपनिरीक्षक राजेश चंद्र, उपनिरीक्षक शुभम कुमार वर्मा, उपनिरीक्षक श्योभान सिंह, मुख्य आरक्षी पंकज यादव, मुख्य आरक्षी दिलीप कुमार, मुख्य आरक्षी श्री ओम, मुख्य आरक्षी विजय प्रताप यादव, महिला आरक्षी सुलेखा और महिला आरक्षी निधि यादव की अहम भूमिका रही. ताज सुरक्षा पुलिस की सतर्कता से एक संभावित अप्रिय घटना टल गई.

authorimg

Abhijeet Chauhan

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्‍यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. वेब स्‍टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने में रूचि.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Location :

Firozabad,Uttar Pradesh

First Published :

September 08, 2025, 23:28 IST

homeuttar-pradesh

स्कूल से भागकर 2 बच्चे पहुंचे ताजमहल, पुलिस ने रोककर चेक किया बैग, और फिर…



Source link

Previous Post

Bigg Boss 19: घरवालों ने सुनाई कुनिका को खरी खोटी, मृदुल को हुई जलन, अभिषेक की 1 गलती ने तोड़ दिया आवेज का दिल

Next Post

वेटर बनकर किया गुजारा, गलती से छूटी फ्लाइट ने बदल दी किस्मत, बना दिया सुपरस्टार

Next Post
वेटर बनकर किया गुजारा, गलती से छूटी फ्लाइट ने बदल दी किस्मत, बना दिया सुपरस्टार

वेटर बनकर किया गुजारा, गलती से छूटी फ्लाइट ने बदल दी किस्मत, बना दिया सुपरस्टार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. पानी से लबालब खेत, ऊपर झूलते तार…हादसे के डर में जी रहे किसान
  • सोनभद्र. तिरंगे की शान में निकली यात्रा, बच्चों के जोश ने बढ़ाया देश भक्ति का रंग
  • अनपरा. शॉर्ट सर्किट से चौकीदार के आवास में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख
  • BWF Badminton Championships: स्टेडियम में कुत्ते, बंदर और कबूतरों का आतंक! फजीहत से बचने के लिए फूंके गए करोड़ों रुपए
  • हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News

Breaking News

सोनभद्र. पानी से लबालब खेत, ऊपर झूलते तार…हादसे के डर में जी रहे किसान

by JK Gupta
August 11, 2026
0

@जे0 के0...... -- कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं, ट्रैक्टर-हार्वेस्टर ले जाने में भी किसानों को सता...

Read moreDetails

सोनभद्र. तिरंगे की शान में निकली यात्रा, बच्चों के जोश ने बढ़ाया देश भक्ति का रंग

by JK Gupta
August 11, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..... -- सड़कों पर लहराता रहा राष्ट्रध्वज, ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारों से गूंजा...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio