• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. जीपीएफ अदालत का सर्किट हाउस में हुआ आयोजन

JK Gupta by JK Gupta
September 8, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

जे0के0/सोनभद्र……


महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी) प्रयागराज के द्वारा सामान्य भविष्य निधि खाता धारकों को सुगमता पूर्वक भुगतान किये जाने के उद्देश्य से आज सर्किट हाउस चुर्क सोनभद्र में वरिष्ठ उप महालेखाकार अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में कोषागार निरीक्षण, कार्यशाला एवं सामान्य भविष्य निधि अदालत का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ उप महालेखाकार अभिषेक कुमार ने कार्यशाला के दौरान बताया कि जीपीएफ भुगतान की सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं, जिसको आहरण वितरण अधिकारी द्वारा समय-समय पर चेक किया सकता है। जीपीएफ भुगतान प्रक्रिया ऑनलाइन होने से समयबद्ध भी हो गई है तथा इसका लाभ भी कार्मिकों को सेवानिवृत्त होने पर प्राप्त होगा।

जीपीएफ अदालत के दौरान कार्मिकों के जीपीएफ मिसिंग, जीपीएफ भुगतान सम्बन्धी सभी लम्बित मामले, एनपीएस से जीपीएफ में स्थानान्तरित कार्मिकों से सम्बन्धित लम्बित प्रकरण, जीपीएफ सम्बन्धी शिकायते एवं अन्य संवेदनशील मुद्दे इत्यादि प्रकरणों पर समीक्षा की गई। इसके साथ-साथ जीपीएफ भुगतान के दौरान आने वाली अन्य समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई।

जीपीएफ अदालत में मुख्य वरिष्ठ कोषाधिकारी सोनभद्र सहित महालेखाकार प्रयागराज के वरिष्ठ लेखाधिकारी वरूण कुमार यादव, राजदीप मिश्रा, लेखाकार इसरार अहमद, रामवृक्ष, ललित कुमार दूबे व जनपद के विभागों के आहरण वितरण अधिकारी, लेखाकार आदि उपस्थित रहे ।


जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित।

Previous Post

KBC 17: 7.50 लाख के सवाल पर ऑडियंस भी हुई फेल, मगर हारकर भी नहीं हारे अभिषेक! जीती मोटी रकम

Next Post

विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता बहाल, हाई कोर्ट का आदेश जारी

Next Post
विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता बहाल, हाई कोर्ट का आदेश जारी

विधायक अब्बास अंसारी की सदस्यता बहाल, हाई कोर्ट का आदेश जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • manpreet singh out of squad: 411 मैच खेलने वाले को दिखाया बाहर का रास्ता, किसका बचाना था रिकॉर्ड
  • चेन्नई से मणिपुर तक पाली का डंका! नीलांजना ने दौड़ में जीता मेडल, तो फुटबॉल के मैदान में भावना ने दिखाया दम!
  • सोनभद्र. मतदाता सूची में समुदाय विशेष के जिंदा लोगों का नाम काटने का आरोप, एक ही परिवार के 14 लोगों का मिला फार्म सात
  • सोनभद्र. भाजपा नेता और पूर्व सह नोडल प्रभारी ने निजी अस्पताल के संचालक पर तानी रिवॉल्वर, केस दर्ज
  • रेणुकूट. असनहर में 16 वर्षीय किशोरी ने पेड़ से लटककर दी जान, पुलिस जांच में जुटी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.