• Home
  • Privacy Policy
Saturday, August 8, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Hong Kong Super: चिराग और सात्विक नए मिशन के लिए तैयार, हांगकांग सुपर सीरीज में भारत की जीत का दारोमदार

Admin by Admin
September 8, 2025
in खेल
0
Hong Kong Super: चिराग और सात्विक नए मिशन के लिए तैयार, हांगकांग सुपर सीरीज में भारत की जीत का दारोमदार
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:September 08, 2025, 18:11 IST

Hong Kong Super: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी हांगकांग सुपर 500 में भारत का नेतृत्व करेंगे, पीवी सिंधू, आयुष शेट्टी, लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत भी चुनौती पेश करेंगे.

Hong Kong Super: चिराग और सात्विक नए मिशन के लिए तैयारचिराग और सात्विक की जोड़ी से हांगकांग सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में उम्मीदें
हांगकांग. विश्व चैंपियनशिप में हाल ही में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की स्टार डबल्स जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी अगले मिशन के लिए तैयार हैं.  मेंस जोड़ी मंगलवार से शुरू हो रहे हांगकांग सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में एक बार फिर भारत की चुनौती का नेतृत्व करेगी. वर्ल्ड रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज इस जोड़ी ने पेरिस में शानदार प्रदर्शन के बूते विश्व चैंपियनशिप में अपना दूसरा कांस्य पदक जीता. यह जोड़ी मौजूदा सीजन में निरंतरता के साथ लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाली जोड़ी रही है. वे बीडब्ल्यूएफ टूर पर भारत, मलेशिया, चीन और सिंगापुर सहित कई प्रतियोगिताओं के सेमीफाइनल में पहुंचे हैं.

आठवीं वरीयता प्राप्त यह जोड़ी अपने अभियान की शुरुआत चीनी ताइपे के चियु शिआंग चिएह और वांग ची-लिन के खिलाफ करेगी. दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने विश्व चैंपियनशिप में चीन की वांग झी यी को हराकर फॉर्म में वापसी का संकेत दिया था. उनका अभियान हालांकि क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं बढ़ पाया था. हांगकांग में सिंधू के सामने डेनमार्क की लाइन क्रिस्टाफरसेन के खिलाफ अपने पहले मैच में बेहतर प्रदर्शन करने की चुनौती होगी.

सात्विक-चिराग की जोड़ी सेमीफाइनल में हारी.

इस साल के उभरते सितारों में से एक यूएस ओपन चैंपियन आयुष शेट्टी का पहले दौर में चीन के लू गुआंग झू के खिलाफ एक कठिन मुकाबला है. पूर्व विश्व नंबर छह लक्ष्य सेन पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक से चूकने के बाद से लय तलाश रहे है. वह चीनी ताइपे के वांग त्जु वेई के खिलाफ आत्मविश्वास हासिल करने की कोशिश करेंगे. 24 साल का यह खिलाड़ी इस साल चोट और करीबी मुकाबलों में हार से परेशान रहा है.

पेरिस में डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन से कड़े मुकाबले में हार का सामना करने वाले एचएस प्रणय के सामने एक बार फिर मुश्किल चुनौती होगी. वह अपना अभियान जापान के पांचवीं वरीयता प्राप्त कोडाई नारोका के खिलाफ शुरू करेगे. महिला सिंगल्स में अनुपमा उपाध्याय का सामना जापान की चौथी वरीयता प्राप्त टोमोका मियाजाकी से होगा, जबकि रक्षिता रामराज का मुकाबला थाईलैंड की पूर्व विश्व चैंपियन और पांचवीं वरीयता प्राप्त रतचानोक इंतानोन से होगा.

युगल में हरिहरन आम्सकारुनन और रुबन कुमार रेथिनासबपति की पुरुष जोड़ी तथा रुतपर्णा और स्वेतपर्णा पांडा की महिला जोड़ी भी अपनी किस्मत आजमायेगी. विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो की “मिक्स्ड जोड़ी का सामना चीनी ताइपे के चेन चेंग कुआन और सू यिन-हुई से होगा. रोहन कपूर और गद्दे रुत्विका शिवानी की “मिक्स्ड जोड़ी के सामने दूसरी वरीयता प्राप्त चीन के फेंग यान झे और हुआंग डोंग पिंग की चुनौती होगी.

पूर्व विश्व नंबर एक किदांबी श्रीकांत, थरुण मन्नेपल्ली, किरण जॉर्ज और एस शंकर मुथुसामी सुब्रमण्यन क्वालीफायर के सामने क्वालीफायर के जरिये मुख्य दौर में जगह बनाने की चुनौती होगी. इस साल सुपर 500 फाइनल में पहुंचने वाले श्रीकांत एकमात्र भारतीय एकल खिलाड़ी हैं। वह मलेशिया मास्टर्स में उपविजेता रहे थे.

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 08, 2025, 18:11 IST

homesports

Hong Kong Super: चिराग और सात्विक नए मिशन के लिए तैयार



Source link

Previous Post

दिवाली-छठ से पहले रेलवे का 7 दिन का मेगा ब्लॉक! दिल्ली से बिहार जाने वालों की बढ़ेगी ‘टेंशन’, देखें निरस्त हुईं ट्रेनों की पूरी लिस्ट

Next Post

सिनेमा का ‘कड़वा सच’ दिखाती ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’, आर्यन खान ने अपनी ही इंडस्ट्री की उधेड़ी बखिया

Next Post
सिनेमा का ‘कड़वा सच’ दिखाती ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’, आर्यन खान ने अपनी ही इंडस्ट्री की उधेड़ी बखिया

सिनेमा का 'कड़वा सच' दिखाती ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’, आर्यन खान ने अपनी ही इंडस्ट्री की उधेड़ी बखिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • बीजपुर. अनियंत्रित होकर बाईक से गिरा युवक गम्भीर रूप से घायल , ईलाज जारी
  • सोनभद्र. पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गूंजा ‘वन्दे मातरम्
  • सोनभद्र. प्रदेशीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की तैयारियों की जे.डी. ने की समीक्षा
  • सोनभद्र. राजीव त्रिपाठी बने पीसीसी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ताओं में खुशी संगठन
  • सोनभद्र. मारपीट और अमानवीय कृत्य के मामले में पुलिस ने 10 को किया गिरफ्तार

Breaking News

बीजपुर. अनियंत्रित होकर बाईक से गिरा युवक गम्भीर रूप से घायल , ईलाज जारी

by JK Gupta
August 8, 2026
0

संवाददाता@रामबली मिश्रा..... -- बीजपुर रेणुकूट मार्ग पर अंजनी गांव में संस्कार पब्लिक स्कूल के समीप हुआ सड़क हादसा बीजपुर थाना...

Read moreDetails

सोनभद्र. पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में गूंजा ‘वन्दे मातरम्

by JK Gupta
August 8, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन...... -- बालिकाओं ने सामूहिक गायन कर जगाया राष्ट्रप्रेम का भाव, हर घर तिरंगा अभियान-2026 का दिया संदेश...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio