जे0के0/सोनभद्र……..
__दो जोड़ा पति-पत्नी साथ में रहने के लिये हुए राजी

महिला थाना रॉबर्ट्सगंज पर आयोजित परामर्श केन्द्र में थानाध्यक्ष महिला थाना प्रभारी सविता सरोज मय टीम द्वारा महिला थाना रॉबर्ट्सगंज में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद के संम्बंध में 07 वैवाहिक जोड़ों की काउंसलिंग की गयी, जिसमें से 02 जोड़ा पति-पत्नी की समस्याओं को सुनते हुए उन्हें सुलझाया गया, जिससे पति-पत्नी राजी-खुशी से आपस में एक साथ रहने के लिए सहमत होकर घर गए।

एक प्रकरण को न्यायालय में भेजा गया और एक प्रकरण में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत किय गया व अन्य 03 प्रकरण में अग्रिम तिथि नियत की गयी । काउंसलिंग के दौरान महिला थानाध्यक्ष द्वारा परामर्श केन्द्र में आये दम्पतियों की पारिवारिक सम्बंधी प्रकरणों में उनकी काउंसलिंग की गयी तथा पति-पत्नी को आपस में विवाद को खत्म कर सुलह-समझौता कराते हुए साथ में रहने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे जोड़े (दम्पत्ति) हंसी-खुशी साथ मे रहने हेतु तैयार हो गये जिसपर पुलिस द्वारा उन्हें उनके आगामी जीवन की शुभकामनाएं दी गई ।
