• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

यूपी में लौटा 2012 वाला सपा का ड्रामा, शिवपाल बोले…अमित शाह से था संपर्क, बताया कैसे अखिलेश बने CM

Admin by Admin
September 7, 2025
in उत्तर प्रदेश
0
यूपी में लौटा 2012 वाला सपा का ड्रामा, शिवपाल बोले…अमित शाह से था संपर्क, बताया कैसे अखिलेश बने CM
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


लखनऊ . उत्तर प्रदेश की राजनीति इन दिनों विवादों में उलझी हुई है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव लगातार योगी सरकार पर हमला बोल रहे हैं, तो दूसरी ओर उनके चाचा शिवपाल यादव के एक पुराने खुलासे ने राजनीतिक हलचल और बढ़ा दी है. शिवपाल ने एक इंटरव्यू में बताया कि 2012 में वे सीधे तौर पर बीजेपी नेता अमित शाह के संपर्क में थे, लेकिन उनका प्रस्ताव उन्हें मंजूर नहीं था. साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि जब सपा 2012 में सत्ता में आई थी, तब सैफई में मुख्यमंत्री चुनने को लेकर किस तरह का नाटकीय माहौल बना था.

क्या-क्या बोले चाचा

भारत समाचार को दिए इंटरव्यू में शिवपाल यादव ने खुलासा किया कि 2012 में वे सीधे तौर पर अमित शाह के संपर्क में थे. शाह ने उन्हें दिल्ली बुलाया भी था और मंत्री पद का प्रस्ताव दिया था. लेकिन शिवपाल के मुताबिक, मैं पहले से मंत्री रह चुका था, मुझे वह प्रस्ताव मंजूर नहीं था. इसलिए मैं दिल्ली नहीं गया. इस बयान के सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं कि अगर शिवपाल ने तब बीजेपी का प्रस्ताव मान लिया होता तो यूपी की राजनीति की तस्वीर आज बिल्कुल अलग होती.

सैफई की होली पर हुआ था मुख्यमंत्री का फैसला

2012 में सपा को पूर्ण बहुमत मिला. इसके बाद सबसे बड़ा सवाल था कि उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन बनेगा? शिवपाल यादव ने याद करते हुए बताया कि होली पर सैफई में पूरा परिवार और मीडिया जुटा हुआ था. उस समय एक कमरे में मुलायम सिंह यादव, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव और अखिलेश यादव के बीच चर्चा हुई. शिवपाल ने मुलायम सिंह से कहा था, आप कम से कम एक साल मुख्यमंत्री रह लीजिए, उसके बाद अखिलेश को बना दीजिएगा. लेकिन रामगोपाल यादव और अखिलेश यादव ने दबाव बनाया और मुलायम सिंह ने अंततः अखिलेश यादव के नाम पर हामी भर दी.

38 साल की उम्र में सबसे युवा मुख्यमंत्री बने अखिलेश

2012 का चुनाव सपा के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ. पार्टी को 224 सीटों के साथ बहुमत मिला. परिवार और पार्टी में चली खींचतान के बाद अंततः अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंप दी गई. उस समय अखिलेश सिर्फ 38 साल के थे और वे उत्तर प्रदेश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बने. यह फैसला उस दौर में सपा की छवि बदलने का turning point माना गया, लेकिन परिवार के भीतर दरार की शुरुआत भी इसी से हुई.

चाचा-भतीजे के रिश्तों में आई दूरियां

अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद शिवपाल और उनके बीच खटास शुरू हो गई. सत्ता में रहते हुए कई फैसलों को लेकर दोनों में टकराव हुआ. शिवपाल का कहना है कि उन्होंने कभी भी मुलायम सिंह यादव के खिलाफ एक शब्द नहीं बोला और हमेशा उनका सम्मान किया. हालांकि, अखिलेश के रवैये से आहत होकर शिवपाल ने धीरे-धीरे दूरी बना ली और 2018 में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) का गठन कर दिया.

नई पार्टी बनाने की सलाह भी नेताजी से मिली

शिवपाल यादव का दावा है कि उन्होंने प्रसपा नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की सलाह पर बनाई थी. मुलायम ने कोशिश की थी कि अखिलेश और शिवपाल एक मंच पर आ जाएं, लेकिन अखिलेश ने न तो फोन उठाया और न ही मुलाकात की. इसके बाद नेताजी ने शिवपाल को अलग पार्टी बनाने की सलाह दी. 2018 में प्रसपा की नींव रखी गई, लेकिन धीरे-धीरे राजनीतिक परिस्थितियों ने दोनों को फिर करीब ला दिया. लंबे समय तक अलग राजनीति करने के बाद आखिरकार दिसंबर 2022 में शिवपाल यादव ने अपनी पार्टी का सपा में विलय कर दिया. इसके बाद चाचा-भतीजे के बीच की दूरियां कुछ कम हुईं. आज शिवपाल यादव सपा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और अखिलेश यादव को समर्थन देते दिखते हैं.

मौजूदा राजनीति में टोंटी विवाद और शिवपाल का बयान

इस समय जब अखिलेश यादव टोंटी चोरी मुद्दे को लेकर योगी सरकार पर हमलावर हैं, उसी बीच शिवपाल यादव का यह खुलासा राजनीति में नया रंग घोल रहा है. बीजेपी और सपा दोनों खेमों में इस बयान पर चर्चा तेज है. एक ओर यह परिवारिक राजनीति की परतें खोलता है, तो दूसरी ओर दिखाता है कि यूपी की सियासत में समीकरण कितनी तेजी से बदलते हैं.



Source link

Previous Post

बाढ़ पीड़ितों की मदद को एकजुट हुआ पंजाबी सिनेमा, अब बिन्नू ढिल्लों ने बढ़ाया मदद का हाथ

Next Post

सोनभद्र. महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से सात वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग

Next Post

सोनभद्र. महिला थानाध्यक्ष के प्रयास से सात वैवाहिक जोड़ों की हुई काउंसलिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार
  • सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र
  • बृजभूषण सिंह पर लगे आरोप झूठे, मनगढ़ंत; ये साजिश के हिस्से; फैसले की बड़ी बातें, Ncr Hindi News
  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

Breaking News

म्योरपुर. 15 लाख की घोषणा पर सांसद का आभार, जय मंगल उरेती बोले—देव स्थल के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@संदीप अग्रहरी........ आदिवासी दिवस के अवसर पर बभनडीहा स्थित जय बड़ा देव स्थल के सुंदरीकरण एवं विकास के लिए सांसद...

Read moreDetails

सोनभद्र. खबर का असर: नगर पालिका ने हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की कराई मरम्मत, रोशन हुआ क्षेत्र

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0/@विष्णु कुशवाहा...... SONBHADRA । राबर्ट्सगंज आदर्श नगर पालिका परिषद क्षेत्र में खराब पड़ी हैंगिंग लैंटर्न लाइटों की समस्या को...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio