• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रालोद को सोनभद्र में बड़ा झटका, प्रशांत सिंह समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने छोड़ी पार्टी

JK Gupta by JK Gupta
November 28, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..युवा जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद प्रदेश नेतृत्व पर लगाए गंभीर आरोप


राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) में सोनभद्र के अंदर संगठनात्मक असंतोष खुलकर सामने आ गया है। युवा जिलाध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद प्रशांत सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उनके इस फैसले से जिले में रालोद को बड़ा झटका लगा है।

मीडिया से बातचीत में प्रशांत सिंह ने युवा प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र पटेल और प्रदेश नेतृत्व की कार्यशैली पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी में पद पर बने रहने के लिए लगातार आर्थिक दबाव बनाया जाता था। इसके चलते उन्हें मानसिक उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। उन्होंने प्रदेश नेतृत्व पर सवर्ण विरोधी मानसिकता से काम करने और उनके खिलाफ दुष्प्रचार कराने का भी आरोप लगाया।

प्रशांत सिंह ने कहा कि अपने कार्यकाल में उन्होंने आदिवासी बाहुल्य और दुर्गम क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव जाकर सदस्यता अभियान चलाया। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन संगठन में उनके कार्यों का सम्मान करने के बजाय उन्हें पद से हटा दिया गया।

उन्होंने कहा कि लगातार उपेक्षा और कथित उत्पीड़न से आहत होकर पार्टी छोड़ने का निर्णय लिया है। उनके साथ नीरज सेठ, अनुज दुबे, संतोष यादव, चंदन सिंह, आकाश मौर्या, हर्षित सिंह, अंकुश मौर्या, अनुज शुक्ला, अजय और प्रिंस शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया। इस घटनाक्रम से जिले में रालोद की संगठनात्मक मजबूती पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. 3.49 करोड़ से बना बस स्टेशन बदहाल, फ्लाईओवर के नीचे बसों का संचालन बना जाम की वजह

Next Post

सोनभद्र. 43.82 लाख की लागत से बने तीन विकास कार्यों का रूबी प्रसाद ने किया लोकार्पण

Next Post

सोनभद्र. 43.82 लाख की लागत से बने तीन विकास कार्यों का रूबी प्रसाद ने किया लोकार्पण

Related Posts

  • रेणुकूट. मुख्य बाजार में अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति, अस्पताल में मौत रेणुकूट. मुख्य बाजार में अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति, अस्पताल में मौत
  • दुद्धी. दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल, एक की हालत गंभीर दुद्धी. दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल, एक की हालत गंभीर
  • दुद्धी. 1.91 करोड़ का विकास या सरकारी धन की बंदरबांट? कैलाश कुंज पार्क की जांच पर उठे सवाल दुद्धी. 1.91 करोड़ का विकास या सरकारी धन की बंदरबांट? कैलाश कुंज पार्क की जांच पर उठे सवाल
  • सोनभद्र. 14 दिन बाद अपनों से मिले दो मासूम, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रयासों से लौटी परिवार की खुशियां सोनभद्र. 14 दिन बाद अपनों से मिले दो मासूम, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रयासों से लौटी परिवार की खुशियां
  • चुर्क. नगर पंचायत चूर्क के आठ सभासदों ने फिर उठाई भ्रष्टाचार की शिकायत, कलेक्ट्रेट से नहीं मिला संतोषजनक जवाब चुर्क. नगर पंचायत चूर्क के आठ सभासदों ने फिर उठाई भ्रष्टाचार की शिकायत, कलेक्ट्रेट से नहीं मिला संतोषजनक जवाब
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement