• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 14 दिन बाद अपनों से मिले दो मासूम, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रयासों से लौटी परिवार की खुशियां

JK Gupta by JK Gupta
November 28, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..14 नवंबर को लापता अवस्था में मिले थे दोनों बच्चे, बाल कल्याण समिति के आदेश पर 28 नवंबर को परिजनों को सौंपे गए


अपनों से बिछड़ने के 14 दिनों बाद दो मासूम बच्चों के परिवार से मिलने पर उनके घर में फिर से खुशियां लौट आईं। चाइल्ड हेल्पलाइन सोनभद्र की टीम ने लगातार प्रयास कर दोनों बच्चों के परिजनों का पता लगाया और बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के आदेश पर 28 नवंबर को उन्हें सकुशल परिवार के सुपुर्द कर दिया।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के संरक्षण एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में बच्चों की सुरक्षा और पुनर्वास के लिए चलाए जा रहे प्रयासों के तहत यह सफलता मिली। जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को दोनों बच्चे लापता अवस्था में मिले थे। इसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने उनकी देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाली। बच्चों से मिली जानकारी और विभिन्न स्तरों पर समन्वय के जरिए उनके परिजनों की तलाश की गई। दोनों बच्चे ग्राम मोहनगढ़, थाना बिजौरगंज, जनपद महराजगंज के रहने वाले हैं।

इस कार्य में परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने टीम के साथ विशेष सक्रियता दिखाई। लगातार प्रयासों के बाद बच्चों के परिजनों का पता चला और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें परिवार से मिलाया गया। 14 दिनों बाद बच्चों को सामने देखकर परिजनों की आंखों में खुशी और चेहरे पर सुकून साफ नजर आया। वहीं, अपनों के बीच पहुंचकर मासूमों के चेहरों पर भी मुस्कान लौट आई।

इस दौरान काउंसलर अमन सोनकर, अधीक्षिका पुष्पांजलि प्रजापति, स्टाफ नर्स कविता और केस वर्कर ममता मौजूद रहीं। परियोजना समन्वयक मुकेश कुमार सिंह ने आमजन से अपील की कि कहीं भी कोई बच्चा अकेला, भटका हुआ या संकट की स्थिति में दिखाई दे तो तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 पर सूचना दें। आपकी एक छोटी-सी पहल किसी बच्चे को उसके परिवार से मिला सकती है।

Views: 19
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

चुर्क. नगर पंचायत चूर्क के आठ सभासदों ने फिर उठाई भ्रष्टाचार की शिकायत, कलेक्ट्रेट से नहीं मिला संतोषजनक जवाब

Next Post

दुद्धी. 1.91 करोड़ का विकास या सरकारी धन की बंदरबांट? कैलाश कुंज पार्क की जांच पर उठे सवाल

Next Post

दुद्धी. 1.91 करोड़ का विकास या सरकारी धन की बंदरबांट? कैलाश कुंज पार्क की जांच पर उठे सवाल

Related Posts

  • रेणुकूट. मुख्य बाजार में अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति, अस्पताल में मौत रेणुकूट. मुख्य बाजार में अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति, अस्पताल में मौत
  • दुद्धी. दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल, एक की हालत गंभीर दुद्धी. दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल, एक की हालत गंभीर
  • दुद्धी. 1.91 करोड़ का विकास या सरकारी धन की बंदरबांट? कैलाश कुंज पार्क की जांच पर उठे सवाल दुद्धी. 1.91 करोड़ का विकास या सरकारी धन की बंदरबांट? कैलाश कुंज पार्क की जांच पर उठे सवाल
  • चुर्क. नगर पंचायत चूर्क के आठ सभासदों ने फिर उठाई भ्रष्टाचार की शिकायत, कलेक्ट्रेट से नहीं मिला संतोषजनक जवाब चुर्क. नगर पंचायत चूर्क के आठ सभासदों ने फिर उठाई भ्रष्टाचार की शिकायत, कलेक्ट्रेट से नहीं मिला संतोषजनक जवाब
  • सोनभद्र. 43.82 लाख की लागत से बने तीन विकास कार्यों का रूबी प्रसाद ने किया लोकार्पण सोनभद्र. 43.82 लाख की लागत से बने तीन विकास कार्यों का रूबी प्रसाद ने किया लोकार्पण
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement