• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चुर्क. नगर पंचायत चूर्क के आठ सभासदों ने फिर उठाई भ्रष्टाचार की शिकायत, कलेक्ट्रेट से नहीं मिला संतोषजनक जवाब

JK Gupta by JK Gupta
November 28, 2026
in सोनभद्र
0

चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…


नगर पंचायत चूर्क में अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी (ईओ) के खिलाफ सभासदों की नाराजगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन पूर्व भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर नगर पंचायत के सभी आठ सभासदों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा सौंपने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया था।

उस दौरान संबंधित अधिकारियों की ओर से सभासदों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।सभासदों का आरोप है कि आश्वासन के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। इसी को लेकर एक बार फिर सभी आठों सभासद कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपनी शिकायत अधिकारियों के समक्ष रखी। हालांकि, इस बार भी उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका।

सभासदों का कहना है कि बार-बार शिकायत और आश्वासन के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में अब सभी आठों सभासद मामले को लेकर उच्च अधिकारियों तक अपनी बात पहुंचाने की तैयारी कर रहे हैं।

नगर पंचायत चूर्क में लगातार सामने आ रहे इस विवाद को लेकर स्थानीय स्तर पर भी चर्चाएं तेज हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और सभासदों की शिकायतों पर कब तक कार्रवाई होती है। इस दौरान रूपेश कुमार, सूरज चंद्रवंशी, अजय सिंह, आरती, पार्वती ,अशफाक कुरैशी, उषा देवी, विशाल सिंह, शामिल रहे

Views: 31
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. 43.82 लाख की लागत से बने तीन विकास कार्यों का रूबी प्रसाद ने किया लोकार्पण

Next Post

सोनभद्र. 14 दिन बाद अपनों से मिले दो मासूम, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रयासों से लौटी परिवार की खुशियां

Next Post

सोनभद्र. 14 दिन बाद अपनों से मिले दो मासूम, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रयासों से लौटी परिवार की खुशियां

Related Posts

  • रेणुकूट. मुख्य बाजार में अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति, अस्पताल में मौत रेणुकूट. मुख्य बाजार में अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति, अस्पताल में मौत
  • दुद्धी. दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल, एक की हालत गंभीर दुद्धी. दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल, एक की हालत गंभीर
  • दुद्धी. 1.91 करोड़ का विकास या सरकारी धन की बंदरबांट? कैलाश कुंज पार्क की जांच पर उठे सवाल दुद्धी. 1.91 करोड़ का विकास या सरकारी धन की बंदरबांट? कैलाश कुंज पार्क की जांच पर उठे सवाल
  • सोनभद्र. 14 दिन बाद अपनों से मिले दो मासूम, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रयासों से लौटी परिवार की खुशियां सोनभद्र. 14 दिन बाद अपनों से मिले दो मासूम, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रयासों से लौटी परिवार की खुशियां
  • सोनभद्र. 43.82 लाख की लागत से बने तीन विकास कार्यों का रूबी प्रसाद ने किया लोकार्पण सोनभद्र. 43.82 लाख की लागत से बने तीन विकास कार्यों का रूबी प्रसाद ने किया लोकार्पण
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement