• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

दुद्धी. 1.91 करोड़ का विकास या सरकारी धन की बंदरबांट? कैलाश कुंज पार्क की जांच पर उठे सवाल

JK Gupta by JK Gupta
November 28, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@उपेंद्र तिवारी….


निर्माण कार्य में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप, ग्रामीणों का दावा- शिकायत सुनने के बजाय मौके से लौट गई टीम


विकासखंड दुद्धी के मल्देवा स्थित कैलाश कुंज मंदिर एवं लवकुश पार्क को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के नाम पर करीब 1 करोड़ 91 लाख रुपये खर्च किए जाने के बावजूद निर्माण कार्य अधूरा होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शनिवार को जांच के लिए पहुंची टीम के रवैये से नाराज ग्रामीणों ने जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

ग्रामीणों का आरोप है कि कार्यदायी संस्था ने निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों की अनदेखी की है। पुराने निर्माण पर रंग-रोगन कर उसे नया दिखाने का प्रयास किया गया है। इसके अलावा स्थानीय नदियों से कथित अवैध खनन के जरिए निकाली गई बालू और मिट्टी युक्त घटिया निर्माण सामग्री का इस्तेमाल किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।

ग्रामीणों के मुताबिक, मंदिर परिसर में योगाभ्यास कक्ष, शौचालय, गुंबदनुमा हॉल में दो सीमेंट की बेंच, घाटों पर पत्थर, बाउंड्रीवाल, हाईमास्ट लाइट और मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण कराया गया है। लेकिन शौचालय में आज तक पानी की व्यवस्था तक चालू नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि सीमित निर्माण कार्य कराकर ही पूरी धनराशि खर्च दिखा दी गई, जबकि करीब 5 से 10 लाख रुपये की धनराशि अभी भी आहरण के लिए शेष बताई जा रही है।

इस मामले को लेकर ग्राम प्रधान की ओर से संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी सोनभद्र सहित संबंधित मंत्रीगणों को लिखित शिकायत देकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई थी।

इसी शिकायत के क्रम में 28 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12 बजे आईआईटी बीएचयू की एक महिला सदस्य सहायक अभियंता हरेंद्र नाथ वर्मा के साथ मौके पर जांच करने पहुंचीं। हालांकि, महिला सदस्य ने मीडिया को अपना नाम बताने से इनकार कर दिया।

आरोप है कि मौके पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल सहित प्रभाकर प्रजापति, अभिमन्यु, नंदलाल भारती, सुरेंद्र शर्मा, शाहरुख खान, सन्नी सिंह और अन्य ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में कथित अनियमितताओं से जुड़े तथ्य और अपनी समस्याएं टीम के सामने रखना चाहा, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। ग्रामीणों के अनुसार, टीम बिना उनकी शिकायतें सुने ही वाहन में बैठकर वापस लौट गई।

टीम के इस रवैये से ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि जब शिकायतकर्ताओं और स्थानीय लोगों का पक्ष ही नहीं सुना जाएगा तो जांच कितनी निष्पक्ष होगी, यह बड़ा सवाल है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि परियोजना के स्वीकृत एस्टीमेट और अब तक कराए गए निर्माण कार्यों का भौतिक सत्यापन कराया जाए। खर्च की गई धनराशि का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाए तथा यदि जांच में वित्तीय अनियमितता और मानकों के विपरीत निर्माण की पुष्टि होती है तो जिम्मेदार अधिकारियों एवं कार्यदायी संस्था के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Views: 14
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. 14 दिन बाद अपनों से मिले दो मासूम, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रयासों से लौटी परिवार की खुशियां

Next Post

दुद्धी. दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल, एक की हालत गंभीर

Next Post

दुद्धी. दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल, एक की हालत गंभीर

Related Posts

  • रेणुकूट. मुख्य बाजार में अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति, अस्पताल में मौत रेणुकूट. मुख्य बाजार में अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति, अस्पताल में मौत
  • दुद्धी. दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल, एक की हालत गंभीर दुद्धी. दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल, एक की हालत गंभीर
  • सोनभद्र. 14 दिन बाद अपनों से मिले दो मासूम, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रयासों से लौटी परिवार की खुशियां सोनभद्र. 14 दिन बाद अपनों से मिले दो मासूम, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रयासों से लौटी परिवार की खुशियां
  • चुर्क. नगर पंचायत चूर्क के आठ सभासदों ने फिर उठाई भ्रष्टाचार की शिकायत, कलेक्ट्रेट से नहीं मिला संतोषजनक जवाब चुर्क. नगर पंचायत चूर्क के आठ सभासदों ने फिर उठाई भ्रष्टाचार की शिकायत, कलेक्ट्रेट से नहीं मिला संतोषजनक जवाब
  • सोनभद्र. 43.82 लाख की लागत से बने तीन विकास कार्यों का रूबी प्रसाद ने किया लोकार्पण सोनभद्र. 43.82 लाख की लागत से बने तीन विकास कार्यों का रूबी प्रसाद ने किया लोकार्पण
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement