• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. मुख्य बाजार में अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति, अस्पताल में मौत

JK Gupta by JK Gupta
November 28, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@अमिताभ मिश्रा……


स्थानीय मुख्य बाजार में शनिवार की भोर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुख्य सड़क पर एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा मिला। गश्त के दौरान मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की भोर करीब दो बजे पिपरी थाना क्षेत्र के रेणुकूट मुख्य बाजार की सड़क पर एक व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। इसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही पिपरी थाने की पुलिस और रेणुकूट चौकी पुलिस की नजर उस पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने बिना देर किए उसे उपचार के लिए हिंडालको चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही उसकी शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पहचान नहीं होने के कारण पुलिस ने शव को हिंडालको चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।

पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

Views: 4
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

दुद्धी. दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल, एक की हालत गंभीर

Related Posts

  • दुद्धी. दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल, एक की हालत गंभीर दुद्धी. दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल, एक की हालत गंभीर
  • दुद्धी. 1.91 करोड़ का विकास या सरकारी धन की बंदरबांट? कैलाश कुंज पार्क की जांच पर उठे सवाल दुद्धी. 1.91 करोड़ का विकास या सरकारी धन की बंदरबांट? कैलाश कुंज पार्क की जांच पर उठे सवाल
  • सोनभद्र. 14 दिन बाद अपनों से मिले दो मासूम, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रयासों से लौटी परिवार की खुशियां सोनभद्र. 14 दिन बाद अपनों से मिले दो मासूम, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रयासों से लौटी परिवार की खुशियां
  • चुर्क. नगर पंचायत चूर्क के आठ सभासदों ने फिर उठाई भ्रष्टाचार की शिकायत, कलेक्ट्रेट से नहीं मिला संतोषजनक जवाब चुर्क. नगर पंचायत चूर्क के आठ सभासदों ने फिर उठाई भ्रष्टाचार की शिकायत, कलेक्ट्रेट से नहीं मिला संतोषजनक जवाब
  • सोनभद्र. 43.82 लाख की लागत से बने तीन विकास कार्यों का रूबी प्रसाद ने किया लोकार्पण सोनभद्र. 43.82 लाख की लागत से बने तीन विकास कार्यों का रूबी प्रसाद ने किया लोकार्पण
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement