• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. सामूहिक विवाह समारोह, 252 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

JK Gupta by JK Gupta
November 28, 2026
in सोनभद्र
0

संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय….


समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ की मौजूदगी में संपन्न हुए विवाह और निकाह, नौ अंतर्जातीय जोड़े भी बने परिणय सूत्र में बंधे


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शनिवार को चोपन के रेलवे फुटबॉल मैदान में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के दस विकासखंडों और चार नगर निकायों से आए कुल 252जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। समारोह में हिंदू रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया, जबकि मुस्लिम जोड़ों का निकाह मौलाना ने पढ़ाया। इस खास मौके पर नवविवाहितों को आशीर्वाद देने के लिए उनके परिजन और रिश्तेदार भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने नवदंपतियों को सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। आयोजन में चोपन और म्योरपुर सहित विभिन्न विकासखंडों से बड़ी संख्या में पंजीकृत जोड़े पहुंचे। कई विकासखंडों में पंजीकृत लाभार्थियों की लगभग शत-प्रतिशत उपस्थिति रही।

हालांकि, विवाह की व्यवस्थाओं को लेकर कुछ जोड़ों ने नाराजगी भी जताई। उनका कहना था कि उन्हें अपनी पसंद के पंडित उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे वे अपनी इच्छानुसार विवाह की रस्में पूरी नहीं कर सके। वहीं, राज्यमंत्री ने बताया कि विवाह संस्कार संपन्न कराने के लिए आयोजन की ओर से आचार्यों की व्यवस्था की गई थी।

252 जोड़ों में नौ अंतर्जातीय विवाह;

समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह की जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना संचालित की जा रही है। उन्होंने बताया कि समारोह में कुल 252 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, जिनमें नौ अंतर्जातीय जोड़े भी शामिल हैं। जनपद के सभी दस विकासखंडों के पात्र लाभार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया।

एक जोड़े पर 1.15 लाख रुपये की सहायता;

राज्यमंत्री ने योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता का विवरण देते हुए बताया कि प्रत्येक जोड़े के लिए कुल 1.15 लाख रुपये की व्यवस्था की गई है। इसमें 60 हजार रुपये कन्या के बैंक खाते में दिए जाते हैं, जबकि 40 हजार रुपये की विवाह सामग्री उपहार के रूप में प्रदान की जाती है। इसके अलावा 15 हजार रुपये भोजन एवं अन्य आयोजन व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाते हैं।

स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन;

समारोह के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़ईडीह के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान अध्यापक अरविंद कुमार, सविता सिंह, पटेल, कंचन, वैजयंती माला और मीरा सिंह मौजूद रहीं।

आयोजन स्थल पर सुरक्षा के भी व्यापक इंतजाम किए गए थे। गोपाल जी गुप्ता की देखरेख में व्यवस्थाएं संचालित हुईं। महिला कांस्टेबल सहित पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

राज्यमंत्री संजीव कुमार गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ पात्र परिवारों तक पहुंचाने के लिए आगे भी आयोजन किए जाते रहेंगे। आवेदन प्राप्त होने के आधार पर अलग-अलग विकासखंडों में निर्धारित तिथियों पर विवाह समारोह आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी गरीब परिवार की बेटी विवाह के सम्मानजनक अवसर से वंचित न रहे।

Views: 40
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. सपा जिला कार्यालय में मनाई गई महात्मा ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि, संगोष्ठी में उनके विचारों को किया याद

Next Post

मधुपुर. आजादी के बाद पहली बार सुकृत गांव में बनेंगी दो सड़कें, जिला पंचायत सदस्य उषा देवी ने किया शिलान्यास

Next Post

मधुपुर. आजादी के बाद पहली बार सुकृत गांव में बनेंगी दो सड़कें, जिला पंचायत सदस्य उषा देवी ने किया शिलान्यास

Related Posts

  • रेणुकूट. मुख्य बाजार में अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति, अस्पताल में मौत रेणुकूट. मुख्य बाजार में अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति, अस्पताल में मौत
  • दुद्धी. दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल, एक की हालत गंभीर दुद्धी. दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल, एक की हालत गंभीर
  • दुद्धी. 1.91 करोड़ का विकास या सरकारी धन की बंदरबांट? कैलाश कुंज पार्क की जांच पर उठे सवाल दुद्धी. 1.91 करोड़ का विकास या सरकारी धन की बंदरबांट? कैलाश कुंज पार्क की जांच पर उठे सवाल
  • सोनभद्र. 14 दिन बाद अपनों से मिले दो मासूम, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रयासों से लौटी परिवार की खुशियां सोनभद्र. 14 दिन बाद अपनों से मिले दो मासूम, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रयासों से लौटी परिवार की खुशियां
  • चुर्क. नगर पंचायत चूर्क के आठ सभासदों ने फिर उठाई भ्रष्टाचार की शिकायत, कलेक्ट्रेट से नहीं मिला संतोषजनक जवाब चुर्क. नगर पंचायत चूर्क के आठ सभासदों ने फिर उठाई भ्रष्टाचार की शिकायत, कलेक्ट्रेट से नहीं मिला संतोषजनक जवाब
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement