मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…
..राम निहोर यादव बोले- गरीबों, आदिवासियों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने वाले महान समाज सुधारक थे ज्योतिराव फुले

समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को महात्मा ज्योतिराव गोविंद राव फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर संगोष्ठी आयोजित कर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए और समाज सुधार के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया गया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि महात्मा ज्योतिराव फुले भारतीय समाज के महान समाज सुधारक, लेखक और क्रांति के अग्रदूत थे। उन्होंने समाज में नवजागरण लाने के साथ गरीबों, आदिवासियों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। उनका पूरा जीवन सामाजिक समानता और अधिकारों की लड़ाई को समर्पित रहा।

उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पीड़ित और वंचित समाज के हक के लिए सड़क से सदन तक संघर्ष कर रहे हैं। प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर हर वर्ग के गरीबों को सम्मान और विकास के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

महिला सभा की जिलाध्यक्ष गीता गौर एडवोकेट ने कहा कि ज्योतिराव फुले महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने महिलाओं को सामाजिक बराबरी दिलाने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। इस दौरान उन्होंने उपस्थित महिलाओं का माला पहनाकर स्वागत किया।

संगोष्ठी में अनिल प्रधान, मन्नू पांडेय, राधा सिंह, किरण कुशवाहा, आनंद पटेल, रीना राय, हिदायत उल्ला खान, सत्यम पांडेय, अतुल दुबे, विवेक सिंह पटेल, शिवकुमारी, अभय यादव, मोहम्मद कलाम, चिंता, शिताबी, सुशीला, पुष्पा, सद्गुरु, निशा और शबाना सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने विचार व्यक्त कर महात्मा फुले को श्रद्धांजलि अर्पित की।