• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 28 व 29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान

JK Gupta by JK Gupta
November 27, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


युवा एवं महिला मतदाताओं सहित छूटे हुए पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मिलेगा अवसर


बीएलओ सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बूथों पर रहेंगे मौजूद, फार्म-6, 6क, 7 एवं 8 के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे आवेदन


Sonbhadra। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में आगामी 28 एवं 29 नवंबर को जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने निर्धारित बूथों पर एकीकृत निर्वाचक नामावली एवं आवश्यक प्रपत्रों के साथ पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे।

विशेष अभियान का उद्देश्य विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के दौरान मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं एवं महिलाओं का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित कराना है। इसके साथ ही मतदाता सूची में दर्ज नाम एवं अन्य विवरणों की जांच तथा आवश्यक संशोधन के लिए भी नागरिकों को अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

अभियान के दौरान मतदाता सूची में नया नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6, प्रवासी निर्वाचक का नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6क, निर्वाचक नामावली से नाम अपमार्जित कराने के लिए फार्म-7 तथा निवास स्थान परिवर्तन, विवरणों में संशोधन, ईपीआईसी प्रतिस्थापन एवं दिव्यांगजन चिन्हांकन के लिए फार्म-8 जमा किए जा सकेंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला ने जनपद के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे 28 एवं 29 नवंबर को अपने निर्धारित मतदेय स्थल पर पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन अवश्य करें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है अथवा उसमें किसी प्रकार का संशोधन अपेक्षित है, तो संबंधित बीएलओ को निर्धारित प्रपत्र उपलब्ध कराकर अपना आवेदन जमा करें।

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक पात्र नागरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना आवश्यक है। इसलिए सभी नागरिक इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं तथा यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज होने से वंचित न रहे।

Views: 8
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. फर्जी नियुक्ति आदेश से रहें सावधान, अटल शिक्षक भर्ती का दावा निकला भ्रामक

Next Post

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मंडल में दिनेश भारती बने अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष

Next Post

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मंडल में दिनेश भारती बने अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष

Related Posts

  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मंडल में दिनेश भारती बने अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मंडल में दिनेश भारती बने अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष
  • सोनभद्र. फर्जी नियुक्ति आदेश से रहें सावधान, अटल शिक्षक भर्ती का दावा निकला भ्रामक सोनभद्र. फर्जी नियुक्ति आदेश से रहें सावधान, अटल शिक्षक भर्ती का दावा निकला भ्रामक
  • चुर्क. चुर्क नगर पंचायत में विवादों की झड़ी, अब सफाईकर्मी से निजी वाहन साफ कराने का वीडियो वायरल चुर्क. चुर्क नगर पंचायत में विवादों की झड़ी, अब सफाईकर्मी से निजी वाहन साफ कराने का वीडियो वायरल
  • सोनभद्र. 10 वर्षों से मानदेय वृद्धि नहीं होने पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों में आक्रोश, कार्य बहिष्कार का ऐलान सोनभद्र. 10 वर्षों से मानदेय वृद्धि नहीं होने पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों में आक्रोश, कार्य बहिष्कार का ऐलान
  • सोनभद्र. खुद को DRM का स्टेनो बताकर बेरोजगारों से करता था ठगी, 55 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी “हिस्ट्रीशीटर” गिरफ्तार सोनभद्र. खुद को DRM का स्टेनो बताकर बेरोजगारों से करता था ठगी, 55 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी “हिस्ट्रीशीटर” गिरफ्तार
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement