• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 10 वर्षों से मानदेय वृद्धि नहीं होने पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों में आक्रोश, कार्य बहिष्कार का ऐलान

JK Gupta by JK Gupta
November 27, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0……


8 सूत्रीय मांगों को लेकर डीपीआरओ को सौंपा ज्ञापन, 1 दिसंबर से प्रदेशव्यापी कार्य बहिष्कार और 7 दिसंबर को निदेशालय घेराव की चेतावनी


Sonbhadra । स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के पंचायती राज विभाग में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) के माध्यम से मिशन निदेशक को संबोधित ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने पिछले 10 वर्षों से मानदेय में वृद्धि नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए सरकार से उनकी मांगों पर शीघ्र निर्णय लेने की अपील की। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी भी दी।

कंसलटेंट एम्प्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (सेवा) के बैनर तले सोनभद्र के जिला कंसलटेंट, लेखाकार, खंड प्रेरक और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने अपनी आवाज बुलंद की। जिला कंसलटेंट किरण सिंह ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर प्रयासरत हैं, लेकिन निदेशालय की ओर से अब तक केवल आश्वासन ही मिला है। कर्मचारियों को न्याय और सम्मान नहीं मिल पा रहा है।

ज्ञापन में राज्य, मंडल, जिला और विकासखंड स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों का मानदेय निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार तय करने तथा प्रतिवर्ष 10 प्रतिशत मानदेय वृद्धि करने की मांग की गई। इसके अलावा पांच लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 20 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा, महिला कर्मचारियों को मानदेय सहित मातृत्व अवकाश, कर्मचारियों के लिए एचआर पॉलिसी लागू करने और राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर पारस्परिक स्थानांतरण की व्यवस्था करने की मांग उठाई गई।

कर्मचारियों ने बताया कि वर्ष 2014 से अब तक मिशन में कार्यरत 33 कर्मचारियों की मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनके परिवारों को कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली। संगठन ने मृतक कर्मचारियों के परिवारों को सहायता और बीमा संबंधी लाभ देने की मांग की। साथ ही मानदेय से काटे गए जीएसटी और सर्विस टैक्स की धनराशि वापस करने की भी मांग रखी।

सेवा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल केसरी ने आरोप लगाया कि कई बार ज्ञापन देने के बावजूद पंचायती राज निदेशालय की ओर से मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। उन्होंने आंदोलन की रूपरेखा बताते हुए कहा कि 28 नवंबर को कर्मचारी कार्यालय पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कराएंगे, लेकिन विभागीय कार्यों का सामूहिक बहिष्कार करेंगे। 29 नवंबर को जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। 30 नवंबर को उपनिदेशक पंचायत के माध्यम से निदेशक को ज्ञापन भेजा जाएगा।

इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर एक दिसंबर से पूरे प्रदेश में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारी अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार करेंगे। वहीं, सात दिसंबर को पंचायती राज निदेशालय और पंचायती राज मंत्री के आवास का घेराव कर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के दौरान जनपद के सभी संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।

Views: 27
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. खुद को DRM का स्टेनो बताकर बेरोजगारों से करता था ठगी, 55 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी “हिस्ट्रीशीटर” गिरफ्तार

Next Post

चुर्क. चुर्क नगर पंचायत में विवादों की झड़ी, अब सफाईकर्मी से निजी वाहन साफ कराने का वीडियो वायरल

Next Post

चुर्क. चुर्क नगर पंचायत में विवादों की झड़ी, अब सफाईकर्मी से निजी वाहन साफ कराने का वीडियो वायरल

Related Posts

  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मंडल में दिनेश भारती बने अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मंडल में दिनेश भारती बने अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष
  • सोनभद्र. 28 व 29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान सोनभद्र. 28 व 29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान
  • सोनभद्र. फर्जी नियुक्ति आदेश से रहें सावधान, अटल शिक्षक भर्ती का दावा निकला भ्रामक सोनभद्र. फर्जी नियुक्ति आदेश से रहें सावधान, अटल शिक्षक भर्ती का दावा निकला भ्रामक
  • चुर्क. चुर्क नगर पंचायत में विवादों की झड़ी, अब सफाईकर्मी से निजी वाहन साफ कराने का वीडियो वायरल चुर्क. चुर्क नगर पंचायत में विवादों की झड़ी, अब सफाईकर्मी से निजी वाहन साफ कराने का वीडियो वायरल
  • सोनभद्र. खुद को DRM का स्टेनो बताकर बेरोजगारों से करता था ठगी, 55 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी “हिस्ट्रीशीटर” गिरफ्तार सोनभद्र. खुद को DRM का स्टेनो बताकर बेरोजगारों से करता था ठगी, 55 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी “हिस्ट्रीशीटर” गिरफ्तार
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement