• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चुर्क. चुर्क नगर पंचायत में विवादों की झड़ी, अब सफाईकर्मी से निजी वाहन साफ कराने का वीडियो वायरल

JK Gupta by JK Gupta
November 27, 2026
in सोनभद्र
0

चुर्क संवाददाता@संजय सिंह…


…आठ सभासदों के सामूहिक इस्तीफे के बाद नया मामला आया सामने, नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल


नगर पंचायत चुर्क में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी आठ सभासदों द्वारा अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी (ईओ) पर भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफा सौंपने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक सफाईकर्मी से कथित तौर पर निजी वाहन साफ कराए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लगातार सामने आ रहे इन मामलों ने नगर पंचायत की कार्यप्रणाली और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नगर पंचायत का एक सफाईकर्मी वाहन की सफाई करता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन नगर पंचायत अध्यक्ष के एक रिश्तेदार और ठेकेदार का है। हालांकि, वीडियो में दिख रहे व्यक्ति और वाहन के स्वामित्व की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। सोन प्रभात न्यूज़ वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता है।

नगर पंचायत में तैनात सफाईकर्मियों की जिम्मेदारी सार्वजनिक स्थलों, सड़कों और नालियों की सफाई कर नगर को स्वच्छ बनाए रखने की है। इसके लिए सरकारी खजाने से उन्हें वेतन और अन्य सुविधाएं दी जाती हैं। ऐसे में यदि किसी सफाईकर्मी से निजी वाहन की सफाई कराई जा रही है तो यह जांच का विषय है कि उसे किसके निर्देश पर और किन परिस्थितियों में इस कार्य में लगाया गया था।

स्थानीय स्तर पर वायरल वीडियो को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि नगर पंचायत कर्मचारियों की ड्यूटी का निर्धारण किस आधार पर किया जाता है और उनके कार्यों की निगरानी की व्यवस्था कितनी प्रभावी है। गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले नगर पंचायत के आठ सभासदों ने अध्यक्ष और ईओ पर भ्रष्टाचार सहित कई गंभीर आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचकर सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया था। सभासदों के इस कदम से नगर पंचायत के भीतर चल रही नाराजगी सार्वजनिक हो गई थी।

अब सफाईकर्मी से कथित तौर पर निजी वाहन साफ कराए जाने का वीडियो सामने आने के बाद नगर पंचायत की कार्यशैली पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, दोनों मामलों की वास्तविकता जांच के बाद ही स्पष्ट होगी, लेकिन लगातार सामने आ रहे विवादों ने नगर पंचायत प्रशासन की जवाबदेही को लेकर चर्चा तेज कर दी है।
इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष मीरा देवी से जानकारी लेने के लिए फोन किया गया, लेकिन उनका मोबाइल फोन नॉट रीचेबल बताया गया। अब देखना होगा कि प्रशासन इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराता है या नहीं।

Views: 22
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. 10 वर्षों से मानदेय वृद्धि नहीं होने पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों में आक्रोश, कार्य बहिष्कार का ऐलान

Next Post

सोनभद्र. फर्जी नियुक्ति आदेश से रहें सावधान, अटल शिक्षक भर्ती का दावा निकला भ्रामक

Next Post

सोनभद्र. फर्जी नियुक्ति आदेश से रहें सावधान, अटल शिक्षक भर्ती का दावा निकला भ्रामक

Related Posts

  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मंडल में दिनेश भारती बने अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मंडल में दिनेश भारती बने अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष
  • सोनभद्र. 28 व 29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान सोनभद्र. 28 व 29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान
  • सोनभद्र. फर्जी नियुक्ति आदेश से रहें सावधान, अटल शिक्षक भर्ती का दावा निकला भ्रामक सोनभद्र. फर्जी नियुक्ति आदेश से रहें सावधान, अटल शिक्षक भर्ती का दावा निकला भ्रामक
  • सोनभद्र. 10 वर्षों से मानदेय वृद्धि नहीं होने पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों में आक्रोश, कार्य बहिष्कार का ऐलान सोनभद्र. 10 वर्षों से मानदेय वृद्धि नहीं होने पर स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के कर्मचारियों में आक्रोश, कार्य बहिष्कार का ऐलान
  • सोनभद्र. खुद को DRM का स्टेनो बताकर बेरोजगारों से करता था ठगी, 55 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी “हिस्ट्रीशीटर” गिरफ्तार सोनभद्र. खुद को DRM का स्टेनो बताकर बेरोजगारों से करता था ठगी, 55 लाख की धोखाधड़ी का आरोपी “हिस्ट्रीशीटर” गिरफ्तार
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement