• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 200 मीटर जर्जर सड़क और टूटी नाली के ढक्कन से हादसों का खतरा, वार्ड 9 के लोग परेशान

JK Gupta by JK Gupta
November 28, 2026
in सोनभद्र
0

पंचायत रिपोर्टर@विष्णु कुशवाहा…


आदर्श नगर पालिका परिषद सोनभद्र के वार्ड नंबर 9 घुआस खुर्द मोहल्ले में तिरुपति बालाजी विद्यालय से सटी करीब 200 मीटर लंबी सड़क की जर्जर स्थिति और नाली का टूटा ढक्कन स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने और नाली का ढक्कन टूटने से आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।स्थानीय निवासी भारत भारती ने बताया कि करीब 200 मीटर लंबी यह सड़क कई वर्षों से जर्जर हालत में है। सड़क पर बीच-बीच में गड्ढे हो गए हैं। बरसात के समय इन गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं।

सड़क से गुजरने वाले लोगों को हमेशा हादसे का डर बना रहता है।वहीं, स्थानीय निवासी नंदलाल ने बताया कि सड़क के किनारे बनी नाली का निर्माण करीब एक वर्ष पूर्व कराया गया था, लेकिन उसका ढक्कन लगभग दो महीने से टूटा हुआ है। इसके कारण आए दिन लोग नाली में गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

खुले नाले के चलते पैदल चलने वालों को विशेष रूप से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क और नाली की समस्या से आवागमन प्रभावित हो रहा है। कई बार दुर्घटनाएं होने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

लोगों ने नगर पालिका परिषद से सड़क के गड्ढों को भरवाने और नाली पर नया ढक्कन लगवाने की मांग की है, ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके और आवागमन सुगम हो।

इस संबंध में गोपाल, अभय मौर्य, राधेश्याम, भारत, नंदलाल, राजेश, लक्ष्मण, शिवशंकर, सहदेई, मुन्नी, अनिल सहित अन्य स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सड़क की मरम्मत और नाली पर ढक्कन लगने से लोगों को राहत मिलेगी तथा संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा।

Views: 78
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मंडल में दिनेश भारती बने अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष

Next Post

जुगैल. घर से निकले 62 वर्षीय व्यक्ति का पहाड़ी पर फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Next Post

जुगैल. घर से निकले 62 वर्षीय व्यक्ति का पहाड़ी पर फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम

Related Posts

  • सोनभद्र. सपा जिला कार्यालय में मनाई गई महात्मा ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि, संगोष्ठी में उनके विचारों को किया याद सोनभद्र. सपा जिला कार्यालय में मनाई गई महात्मा ज्योतिराव फुले की पुण्यतिथि, संगोष्ठी में उनके विचारों को किया याद
  • डाला. अल्ट्राटेक पार्किंग के सामने बड़ा हादसा टला, कोयला लोड हाइवा ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर डाला. अल्ट्राटेक पार्किंग के सामने बड़ा हादसा टला, कोयला लोड हाइवा ने ट्रक में मारी जोरदार टक्कर
  • जुगैल. घर से निकले 62 वर्षीय व्यक्ति का पहाड़ी पर फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम जुगैल. घर से निकले 62 वर्षीय व्यक्ति का पहाड़ी पर फंदे से लटकता मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
  • सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मंडल में दिनेश भारती बने अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष सोनभद्र. रॉबर्ट्सगंज मंडल में दिनेश भारती बने अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष
  • सोनभद्र. 28 व 29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान सोनभद्र. 28 व 29 नवंबर को सभी बूथों पर चलेगा मतदाता सूची पुनरीक्षण का विशेष अभियान
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement