• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. रक्तदान के लिए आगे आए एएसएमसी के 50 एमबीबीएस छात्र, दिया मानवता और सेवा का संदेश

JK Gupta by JK Gupta
November 28, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन..


..प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आईजेन भट्टचार्य के मार्गदर्शन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन


किसी जरूरतमंद मरीज के लिए रक्त की एक-एक बूंद जिंदगी की उम्मीद बन सकती है। इसी मानवीय भावना को आत्मसात करते हुए स्वायत्त राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (एएसएमसी) सोनभद्र के एमबीबीएस छात्रों ने शनिवार को सराहनीय पहल की।

महाविद्यालय के छात्रों की ओर से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 50 एमबीबीएस छात्रों ने प्रतिभाग कर रक्तदान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। इस आयोजन के माध्यम से युवाओं ने न केवल जरूरतमंद मरीजों की मदद का संदेश दिया, बल्कि समाज को रक्तदान के लिए आगे आने की प्रेरणा भी दी।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ.आईजेन भट्टाचार्य के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सबसे महत्वपूर्ण माध्यम है। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विद्यार्थियों का दायित्व केवल पढ़ाई और उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा का भाव विकसित करना भी जरूरी है।

रक्तदान के माध्यम से हम किसी अनजान व्यक्ति की जिंदगी बचाने में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने युवाओं से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आने और इस नेक कार्य के प्रति लोगों को जागरूक करने की अपील की।

डॉ. अमित गुप्ता ने आयोजन का उद्देश्य बताते हुए कहा कि इस शिविर के आयोजन के पीछे मुख्य उद्देश्य युवाओं में स्वैच्छिक रक्तदान की भावना विकसित करना और समाज में रक्तदान को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। अक्सर जरूरत के समय मरीजों और उनके परिजनों को रक्त की उपलब्धता के लिए परेशान होना पड़ता है।

ऐसे में यदि स्वस्थ युवा नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान के लिए आगे आएं तो जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में काफी मदद मिल सकती है। एमबीबीएस छात्रों की इस पहल से अन्य युवाओं और आम नागरिकों को भी प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रक्तदान को किसी भय या संकोच से नहीं, बल्कि मानव सेवा के अवसर के रूप में देखना चाहिए।

ब्लड सेंटर प्रभारी डॉ. मनोज कुमार यादव के निर्देशन में शिविर से संबंधित व्यवस्थाएं की गईं। आयोजन में छात्रों की सक्रिय भागीदारी और उत्साह देखने को मिला।

शिविर के माध्यम से आयोजकों ने कई प्रेरक संदेशों के जरिए लोगों का ध्यान रक्तदान के महत्व की ओर आकर्षित किया। ‘डोनेट ब्लड, सेव लाइव्स’ यानी रक्तदान करें, जीवन बचाएं, ‘गिव ब्लड, गिव लाइफ’ यानी रक्त दें, जीवन दें तथा ‘योर सिंगल डोनेशन कैन सेव मल्टीपल लाइव्स’ यानी आपका एक रक्तदान कई जिंदगियां बचा सकता है जैसे संदेशों को प्रमुखता दी गई।

वही छात्रों ने बताया कि रक्तदान केवल जरूरतमंद मरीज की सहायता करना नहीं, बल्कि एक स्वस्थ और संवेदनशील समाज के निर्माण में योगदान देना भी है। रक्तदान से मरीजों को सहायता मिलती है, उनके परिजनों की चिंता कम होती है और समाज में आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है।

एएसएमसी के एमबीबीएस छात्रों की यह पहल चिकित्सा शिक्षा के साथ मानवीय मूल्यों, सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना का प्रेरक उदाहरण बनी। मौके पर डॉक्टर अमित गुप्ता,डॉक्टर अपूर्वा,ब्लड सेंटर की स्टाफ नर्स किरण सहित काफ़ी संख्या मे छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Views: 71
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

मधुपुर. आजादी के बाद पहली बार सुकृत गांव में बनेंगी दो सड़कें, जिला पंचायत सदस्य उषा देवी ने किया शिलान्यास

Next Post

सोनभद्र. 500 से अधिक प्रतिबंधित हॉर्न और साइलेंसर पर चला बुलडोजर, सोनभद्र पुलिस ने कराया नष्ट

Next Post

सोनभद्र. 500 से अधिक प्रतिबंधित हॉर्न और साइलेंसर पर चला बुलडोजर, सोनभद्र पुलिस ने कराया नष्ट

Related Posts

  • रेणुकूट. मुख्य बाजार में अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति, अस्पताल में मौत रेणुकूट. मुख्य बाजार में अचेत अवस्था में मिला अज्ञात व्यक्ति, अस्पताल में मौत
  • दुद्धी. दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल, एक की हालत गंभीर दुद्धी. दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो चचेरे भाई घायल, एक की हालत गंभीर
  • दुद्धी. 1.91 करोड़ का विकास या सरकारी धन की बंदरबांट? कैलाश कुंज पार्क की जांच पर उठे सवाल दुद्धी. 1.91 करोड़ का विकास या सरकारी धन की बंदरबांट? कैलाश कुंज पार्क की जांच पर उठे सवाल
  • सोनभद्र. 14 दिन बाद अपनों से मिले दो मासूम, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रयासों से लौटी परिवार की खुशियां सोनभद्र. 14 दिन बाद अपनों से मिले दो मासूम, चाइल्ड हेल्पलाइन के प्रयासों से लौटी परिवार की खुशियां
  • चुर्क. नगर पंचायत चूर्क के आठ सभासदों ने फिर उठाई भ्रष्टाचार की शिकायत, कलेक्ट्रेट से नहीं मिला संतोषजनक जवाब चुर्क. नगर पंचायत चूर्क के आठ सभासदों ने फिर उठाई भ्रष्टाचार की शिकायत, कलेक्ट्रेट से नहीं मिला संतोषजनक जवाब
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement