• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. 684 अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को मिलेगी यूनिफार्म एवं साइकिल की सुविधा

JK Gupta by JK Gupta
November 3, 2026
in सोनभद्र
0

ब्यूरो@जे0 के0……


जिलाधिकारी ने अधिकारियों को पारदर्शिता के साथ पात्र छात्राओं का चयन करने के दिए निर्देश


Sonbhadra। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को यूनिफार्म एवं साइकिल योजना से लाभान्वित किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय चयन समिति एवं क्रय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने योजना के प्रावधानों, पात्रता मानकों एवं प्राप्त आवेदनों की स्थिति के संबंध में विस्तार से अवगत कराया।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने बताया कि शासनादेश के अनुसार योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र छात्रा को कुल रूपया 4,000 की सुविधा प्रदान की जाएगी। इसमें यूनिफार्म हेतु रूपया 700 प्रति छात्रा की धनराशि छात्रा अथवा अभिभावक के बैंक खाते में भेजी जाएगी तथा साइकिल हेतु रूपया 3,300 प्रति छात्रा की दर से जेम पोर्टल के माध्यम से निविदा आमंत्रित कर साइकिल क्रय की जाएगी।

उन्होंने अवगत कराया कि योजना के तहत कक्षा-6 की 60 प्रतिशत तथा कक्षा-9 एवं कक्षा-11 की 20-20 प्रतिशत छात्राओं का चयन किया जाना निर्धारित है। पात्रता के लिए गत वर्ष की कक्षा में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्र में निवासरत छात्राओं को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। साथ ही, अनावासीय छात्राओं को प्रत्येक पांच वर्ष के अंतराल पर एक लेडीज साइकिल उपलब्ध कराए जाने का प्रावधान है।

जिलाधिकारी ने बताया कि छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र, शैक्षिक अभिलेखों एवं बैंक खाते के विवरण का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं खण्ड शिक्षा अधिकारियों के स्तर से सत्यापन किए जाने के उपरांत कुल 1,635 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें कक्षा-6 से 410, कक्षा-9 से 764 तथा कक्षा-11 से 461 आवेदन शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि शासनादेश में निर्धारित चयन अनुपात के अनुसार कक्षा-6 की 410 छात्राओं के सापेक्ष कक्षा-9 की 137 एवं कक्षा-11 की 137 छात्राओं को सम्मिलित करते हुए कुल 684 पात्र छात्राओं का चयन प्रस्तावित है। चयनित सूची का जनपद स्तरीय चयन समिति से अनुमोदन प्राप्त होने के उपरांत आवश्यक धनराशि के आवंटन हेतु मांग पत्र निदेशालय को प्रेषित किया जाएगा।

निदेशालय से धनराशि प्राप्त होने के बाद जेम पोर्टल के माध्यम से साइकिल क्रय की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र छात्राओं के चयन में पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता बरती जाए। सभी अभिलेखों एवं पात्रता संबंधी विवरणों का समुचित सत्यापन सुनिश्चित करते हुए शासनादेश के अनुरूप चयन प्रक्रिया पूरी की जाए, ताकि कोई भी पात्र छात्रा योजना के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने योजना से संबंधित समस्त कार्यवाही समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 वागीश कुमार शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Views: 110
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

सोनभद्र. ग्रीनको, जेएसडब्ल्यू, अवाडा, टोरेंट पावर एवं गैलेंट इस्पात परियोजनाओं की समस्याओं की हुई विस्तृत समीक्षा

Next Post

सोनभद्र. दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को दो मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल का तोहफा

Next Post

सोनभद्र. दीपावली पर उज्ज्वला लाभार्थियों को दो मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल का तोहफा

Related Posts

  • ओबरा. गाड़ी का खरीददार पहुंचा तो वाहन का पार्ट्स गायब देख मालिक हो गया सन्न ओबरा. गाड़ी का खरीददार पहुंचा तो वाहन का पार्ट्स गायब देख मालिक हो गया सन्न
  • म्योरपुर. एकल ग्रामोत्थान केंद्र का भव्य शुभारंभ, बेटियों को मिलेगा हुनर का प्रशिक्षण; गांव में ही बनेंगी आत्मनिर्भर म्योरपुर. एकल ग्रामोत्थान केंद्र का भव्य शुभारंभ, बेटियों को मिलेगा हुनर का प्रशिक्षण; गांव में ही बनेंगी आत्मनिर्भर
  • ओबरा. सोन कल्चरल क्लब के शुभारंभ से महकेगा सांस्कृतिक विरासत का रंग, विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच ओबरा. सोन कल्चरल क्लब के शुभारंभ से महकेगा सांस्कृतिक विरासत का रंग, विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
  • सोनभद्र. यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए जनपद में 66 परीक्षा केन्द्र निर्धारित, 19-20 अतिरिक्त केन्द्रों की आवश्यकता सोनभद्र. यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए जनपद में 66 परीक्षा केन्द्र निर्धारित, 19-20 अतिरिक्त केन्द्रों की आवश्यकता
  • घोरावल. खेत में धान की कटाई करते महिला को समय जहरीले सर्प ने डसा घोरावल. खेत में धान की कटाई करते महिला को समय जहरीले सर्प ने डसा
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement