• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. दीपावली-छठ से पहले मारकुंडी में जागा स्वच्छता का अलख, गांव की गलियों में उतरी सफाई टीम

JK Gupta by JK Gupta
November 3, 2026
in सोनभद्र
0

सलखन संवाददाता@बद्रीप्रसाद….


दीपावली, भैया दूज एवं लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर ग्राम पंचायत मारकुंडी में स्वच्छता अभियान ने जोर पकड़ लिया है।

पर्वों के मद्देनजर मंगलवार को सदर विकास खंड के सलखन न्याय पंचायत अंतर्गत मारकुंडी ग्रामसभा में ग्राम प्रधान के नेतृत्व में व्यापक साफ-सफाई अभियान शुरू कराया गया।

अभियान के तहत आरसी सेंटर, प्राथमिक विद्यालय कोलान बस्ती तथा यादव बस्तियों में सफाई कार्य कराया गया। गौरतलब है कि बीते दिनों हुई लगातार बारिश के बाद गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थलों और खाली पड़े स्थानों पर घास-फूस एवं झाड़ियों का जमाव हो गया था।

कई जगहों पर जलजमाव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ने की आशंका बनी हुई थी। इससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। त्योहारों के नजदीक आने के साथ ही ग्रामीणों को गांव की साफ-सफाई और संक्रामक बीमारियों के फैलने की चिंता सताने लगी थी।

ऐसे में ग्राम प्रधान की पहल पर सफाई अभियान शुरू होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सार्वजनिक स्थलों एवं बस्तियों में सफाई कार्य शुरू होने से लोगों में भी उत्साह देखने को मिला। ग्रामीणों का कहना है कि त्योहारों के दौरान स्वच्छ एवं साफ-सुथरा वातावरण बनाए रखना बेहद जरूरी है।

इसके लिए गांव में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए।ग्राम प्रधान उधम सिंह यादव ने अभियान के माध्यम से गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने की पहल की। इस दौरान सूरज यादव, राजकुमार, सूरज केशरी, विकास सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Views: 120
Download Sonebhadra Live App
Previous Post

करमा. भैरोपुर में डेकोरेशन टेंट हाउस के गोदाम में लगी भीषण आग, 10 लाख से अधिक का नुकसान

Next Post

सोनभद्र. दीपावली पर पटाखा दुकानों की तैयारी तेज, रॉबर्ट्सगंज में डायट परिसर में लगेंगी अस्थायी दुकानें

Next Post

सोनभद्र. दीपावली पर पटाखा दुकानों की तैयारी तेज, रॉबर्ट्सगंज में डायट परिसर में लगेंगी अस्थायी दुकानें

Related Posts

  • सोनभद्र. घोरावल रोजगार मेले में 196 युवाओं को मिली नौकरी, 20 कंपनियों ने लिया साक्षात्कार सोनभद्र. घोरावल रोजगार मेले में 196 युवाओं को मिली नौकरी, 20 कंपनियों ने लिया साक्षात्कार
  • ओबरा. गाड़ी का खरीददार पहुंचा तो वाहन का पार्ट्स गायब देख मालिक हो गया सन्न ओबरा. गाड़ी का खरीददार पहुंचा तो वाहन का पार्ट्स गायब देख मालिक हो गया सन्न
  • म्योरपुर. एकल ग्रामोत्थान केंद्र का भव्य शुभारंभ, बेटियों को मिलेगा हुनर का प्रशिक्षण; गांव में ही बनेंगी आत्मनिर्भर म्योरपुर. एकल ग्रामोत्थान केंद्र का भव्य शुभारंभ, बेटियों को मिलेगा हुनर का प्रशिक्षण; गांव में ही बनेंगी आत्मनिर्भर
  • ओबरा. सोन कल्चरल क्लब के शुभारंभ से महकेगा सांस्कृतिक विरासत का रंग, विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच ओबरा. सोन कल्चरल क्लब के शुभारंभ से महकेगा सांस्कृतिक विरासत का रंग, विद्यार्थियों को मिलेगा प्रतिभा प्रदर्शन का मंच
  • सोनभद्र. यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए जनपद में 66 परीक्षा केन्द्र निर्धारित, 19-20 अतिरिक्त केन्द्रों की आवश्यकता सोनभद्र. यूपी बोर्ड परीक्षा-2027 के लिए जनपद में 66 परीक्षा केन्द्र निर्धारित, 19-20 अतिरिक्त केन्द्रों की आवश्यकता
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement