• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. महुली में बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शानदार आगाज, नन्हे खिलाड़ियों ने मैदान में दिखाया दमखम

JK Gupta by JK Gupta
October 13, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0……


Sonbhadra। दुद्धी विकासखंड के महुली स्थित श्री राजा बरियार शाह खेल मैदान में मंगलवार, 13 अक्टूबर को न्याय पंचायत स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महुली न्याय पंचायत के विभिन्न प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में दौड़, कबड्डी और खो-खो सहित विभिन्न खेलों में बच्चों ने दमखम दिखाया।

कार्यक्रम का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी प्रेमशंकर राम ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप एवं धूप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित करता है। पढ़ाई के साथ खेल भी शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

प्रतियोगिता की प्राथमिक स्तर की 50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय महुली के रेहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय जोरूखाड़ की अंजली प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय पतरिहा के योगेश प्रथम और रेहान द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में रेहान ने प्रथम तथा जोरूखाड़ के प्रदीप कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग में जोरूखाड़ की लवली प्रथम और पतरिहा की मनीषा द्वितीय रहीं।

उच्च प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय हिराचक की संध्या कुमारी प्रथम और कमला द्वितीय रहीं। बालक वर्ग में जोरूखाड़ के शनि प्रथम तथा हिराचक के अभिषेक कुमार द्वितीय रहे। 200 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय महुली के शिव कुमार ने प्रथम और आयुष कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर पर बालक एवं बालिका, दोनों वर्गों में प्राथमिक विद्यालय महुली की टीम विजेता रही।

उच्च प्राथमिक स्तर के बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय हिराचक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय महुली की टीम विजेता बनी। खो-खो प्रतियोगिता के प्राथमिक बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय घसिया बस्ती ने प्रथम स्थान हासिल किया। उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में उच्च प्राथमिक विद्यालय फुलवार की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि दुद्धी की ब्लॉक प्रमुख रंजना चौधरी ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है। उन्हें उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे शिक्षा के साथ खेलकूद में भी क्षेत्र और जिले का नाम रोशन कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को खेल भावना के साथ आगे बढ़ने तथा नियमित अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका दयाशंकर कुशवाहा, बृजेश कुमार मौर्य, राजन रावत और अर्चना सिंह ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन खेल समन्वयक शिवपूजन त्रिपाठी ने किया। प्रतियोगिता के संयोजक बृजेश कुमार गुप्ता, मुख्य खेल प्रभारी लोकपति वर्मा तथा सह खेल प्रभारी अनिल कुमार रहे। इस अवसर पर शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, कामता प्रसाद कन्नौजिया, अरुण गुप्ता सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

Views: 5
Post image
Previous Post

जिस घर में रहते थे सुशांत सिंह राजपूत, वहां बिना बैड के क्यों सोती हैं अदा शर्मा?- ‘मेहमान खड़े रहते हैं’

Next Post

UP News Live: पूर्व IAS दिव्या मित्तल 15 अक्टूबर को करेंगी बड़ा ऐलान, मिर्जापुर में सीएम योगी की जनसभा पर भी नजर

Next Post
UP News Live: पूर्व IAS दिव्या मित्तल 15 अक्टूबर को करेंगी बड़ा ऐलान, मिर्जापुर में सीएम योगी की जनसभा पर भी नजर

UP News Live: पूर्व IAS दिव्या मित्तल 15 अक्टूबर को करेंगी बड़ा ऐलान, मिर्जापुर में सीएम योगी की जनसभा पर भी नजर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement