Last Updated:
सुशांत सिंह राजपूत की मौत के कुछ वक्त बाद अदा शर्मा ने उनका घर लीज में ले लिया था. वे तब से वहां रह रही हैं. सादगी पसंद एक्ट्रेस ने बताया कि उनके घर में न बैड है और न ही डाइनिंग टेबल. एक्ट्रेस से जब इसकी वजह पूछी गई, तो उन्होंने दिलचस्प खुलासा किया. एक्ट्रेस ने माना कि उनके घर आए मेहमानों को खड़ा रहना पड़ता है, क्योंकि वहां बैठने के लिए कोई सोफा वगैरह नहीं है.
नई दिल्ली: फिल्म ‘1920’ से पॉपुलर हुई अदा शर्मा’द केरल स्टोरी’ में अपने किरदार के लिए सराही गईं. वे अपनी सादगी भरी लाइफस्टाइल के लिए मशहूर हैं. एक्ट्रेस उस घर में रह रही हैं, जहां कभी दिवंगत स्टार सुशांत सिंह राजपूत रहा करते थे. दिलचस्प बात यह है कि एक्ट्रेस के घर में कोई पारंपरिक फर्नीचर जैसे बेड, सोफा या डाइनिंग टेबल नहीं है. (फोटो साभार: Instagram@adah_ki_adah)
एक्ट्रेस ने आईएएनएस से खास बातचीत में बताया कि उन्हें चीजों से बहुत ज्यादा लगाव रखना पसंद नहीं है. वे बोलीं, ‘मेरे पास बेड नहीं है क्योंकि मैं किसी भी चीज से बहुत ज्यादा जुड़ाव नहीं रखना चाहती, खासकर फर्नीचर से. रिश्ते पहले से ही काफी उलझे हुए होते हैं. जब ग्रेविटी आपको हर रात मुफ्त में जमीन पर सोने की सुविधा देती है, तो बेड क्यों खरीदें? अगर आप जमीन पर सोते हैं, तो पूरी जमीन आपकी होती है और यह किसी भी किंग-साइज बेड से बड़ी होती है.’ (फोटो साभार: Instagram@adah_ki_adah)
अदा शर्मा ने आगे बताया कि उनके घर में सोफा या डाइनिंग टेबल भी नहीं है. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरे पास बेड, सोफा या डाइनिंग टेबल नहीं है. अगर आप घर आते हैं, तो हम या तो खड़े रह सकते हैं या फिर अपने पैरों की मसल्स मजबूत कर सकते हैं.’ (फोटो साभार: Instagram@adah_ki_adah)
Add News18 as
Preferred Source on Google
अदा शर्मा मुंबई के उस अपार्टमेंट में रहने गई हैं, जहां पहले दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत रहते थे. कहते हैं कि अदा शर्मा ने अक्टूबर 2023 में अपार्टमेंट के लिए पांच साल की लीज साइन की थी. उन्होंने साफ किया था कि वे प्रॉपर्टी किराए पर ले रही हैं, न कि खरीद रही हैं.
(फोटो साभार: Instagram@adah_ki_adah)
अदा ने अपनी सादगी भरी जीवनशैली के हिसाब से घर को फिर से डिजाइन किया. उन्होंने सफेद दीवारें, निचले मंजिल पर एक पूजा घर, एक टेरेस गार्डन, एक म्यूजिक रूम और एक डांस स्टूडियो बनवाया. (फोटो साभार: Instagram@adah_ki_adah)
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को 34 साल की उम्र में अपने मुंबई वाले घर में मृत पाए गए थे. उन्होंने अपने करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘छिछोरे’, ‘एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ और ‘काई पो चे!’ शामिल हैं. उनकी आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ उनकी मौत के बाद रिलीज हुई थी. इस बीच, अदा शर्मा अपनी अगली फिल्म में एक देवी का किरदार निभाती नजर आएंगी. वे एक और एक्शन प्रोजेक्ट और एक इंटरनेशनल फिल्म पर भी काम कर रही हैं.
(फोटो साभार: Instagram@adah_ki_adah)
अदा शर्मा ने हिंदी सिनेमा के अलावा तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है. ‘द केरल स्टोरी’ उनकी सबसे पॉपुलर फिल्म है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 375 करोड़ रुपये कमाए. यह भारत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली वुमन सेंट्रिक फिल्म है. (फोटो साभार: Instagram@adah_ki_adah)
अदा शर्मा ने 2008 की हिंदी हॉरर फिल्म ‘1920’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही. उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड में ‘बेस्ट फीमेल डेब्यू’ के लिए नॉमिनेशन मिला. उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘हंसी तो फंसी’ के बाद साउथ सिनेमा में कदम रखा. वे तेलुगु फिल्म ‘हार्ट अटैक’ में अहम भूमिका में दिखीं. (फोटो साभार: Instagram@adah_ki_adah)
