• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. तेजसा युवती सम्मेलन का आयोजन, महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण में युवतियों की भूमिका पर हुई चर्चा

JK Gupta by JK Gupta
October 13, 2026
in सोनभद्र
0

@जे0 के0…..


Sonbhadra। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं प्रांत के तत्वावधान में मंगलवार को विंध्य कन्या पीजी कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में तेजसी युवती सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में विकासार्थ विद्यार्थी की राष्ट्रीय संयोजक पायल राय ने छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण में युवतियों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैमूर रेंज की प्रभागीय वनाधिकारी आरुषि मिश्रा उपस्थित रहीं और छात्राओं को संबोधित किया अंतरराष्ट्रीय कवयित्री डॉ. रचना तिवारी ने भी छात्राओं को संबोधित करते हुए समाज में महिलाओं की भूमिका, उनकी रचनात्मक क्षमता और सामाजिक परिवर्तन में उनकी भागीदारी पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. रेखा प्रजापति ने की, जबकि कार्यक्रम मंत्री चित्रा जालान रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजलि विक्रम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन के दौरान महिला सशक्तिकरण, राष्ट्र निर्माण, युवतियों का नेतृत्व, सामाजिक दायित्व और पांच परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वक्ताओं ने अपने विचार प्रस्तुत किए। वक्ताओं ने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने, आत्मविश्वास के साथ चुनौतियों का सामना करने तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य युवतियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक चेतना और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा। सम्मेलन में छात्राओं को अपने व्यक्तित्व का विकास करने, सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा विकसित और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया गया।।

Views: 6
Post image
Previous Post

Chitrakoot News : ‘बहुत दिक्कत होती है’, चित्रकूट के इस गांव में आजादी के बाद पहली बार जलेगी बिजली

Next Post

जिस घर में रहते थे सुशांत सिंह राजपूत, वहां बिना बैड के क्यों सोती हैं अदा शर्मा?- ‘मेहमान खड़े रहते हैं’

Next Post
जिस घर में रहते थे सुशांत सिंह राजपूत, वहां बिना बैड के क्यों सोती हैं अदा शर्मा?- ‘मेहमान खड़े रहते हैं’

जिस घर में रहते थे सुशांत सिंह राजपूत, वहां बिना बैड के क्यों सोती हैं अदा शर्मा?- 'मेहमान खड़े रहते हैं'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement