• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- निष्पक्ष चुनाव के लिए बैलेट पेपर से हो मतदान

JK Gupta by JK Gupta
October 13, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन लेने के मुद्दे पर आंदोलन की चेतावनी, बेरोजगारी और शिक्षा पर भी उठाए सवाल


आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह मंगलवार को सोनभद्र पहुंचे। करमा थाना क्षेत्र के करकी माइनर स्थित एक कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभा में उन्होंने बेरोजगारी, पेपर लीक, शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय और चुनाव प्रक्रिया को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने जिले में विंध्य एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन लिए जाने के मुद्दे पर आंदोलन करने की बात कही।

संजय सिंह ने आरोप लगाया कि भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए युवाओं को रोजगार और बेहतर सुविधाएं देने की मांग की। सरकारी स्कूलों की स्थिति का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा जरूरी है।

मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए संजय सिंह ने आरोप लगाया कि इसमें भाजपा कार्यालय से सूची भेजकर हस्तक्षेप किया जा रहा है। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव के लिए बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग की। साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी उठाई। जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के साथ कथित दुर्व्यवहार का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाए।

कार्यक्रम संयोजक अंशुमान मौर्या ने सोनभद्र के किसानों के लिए उर्वरक की उपलब्धता, छात्रों के लिए विश्वविद्यालय की आवश्यकता और क्षेत्र में पेयजल की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने इन समस्याओं के समाधान की जरूरत बताई।

जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर लोगों की समस्याएं जानने और संगठन का विस्तार करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल, काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, जिला संयुक्त महासचिव जसवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार और जिला संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन संजय और मुबारक अली ने किया।

Views: 6
Post image
Previous Post

चोपन. गला कारोबारी के यहां मजदूरी करने वाले मजदूर की संबंधित परिस्थितियों में मौत

Next Post

Chitrakoot News : ‘बहुत दिक्कत होती है’, चित्रकूट के इस गांव में आजादी के बाद पहली बार जलेगी बिजली

Next Post
Chitrakoot News : ‘बहुत दिक्कत होती है’, चित्रकूट के इस गांव में आजादी के बाद पहली बार जलेगी बिजली

Chitrakoot News : 'बहुत दिक्कत होती है', चित्रकूट के इस गांव में आजादी के बाद पहली बार जलेगी बिजली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement