• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

चोपन. गला कारोबारी के यहां मजदूरी करने वाले मजदूर की संबंधित परिस्थितियों में मौत

JK Gupta by JK Gupta
October 13, 2026
in सोनभद्र
0

चोपन संवाददाता@कृपा शंकर पांडेय…


चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया इलाके में एक गल्ला कारोबारी के यहां मेहनत मजदूरी करने वाले 38 वर्षीय मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार सुबह उसका शव बखड़ऊर इलाके में पेड़ के नीचे पड़ा मिलने से इलाके में चर्चा फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रधान नगीना ने बताया मृतक राजेश पुत्र बुडुक अगरिया मूल रूप से पन्नूगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था।

राजेश चोपन थाना क्षेत्र के बखड़ऊर इलाके में 5-6 वर्षो से ससुराल में अपनी पत्नी और छह बच्चों के साथ रहता था। परिवार में पांच बेटियां और एक बेटा है। मजदूरी करके वह अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जानकारी के अनुसार, राजेश का शव मंगलवार सुबह बखड़ऊर इलाके में श्याम महाविद्यालय के निकट पेड़ के नीचे पड़ा देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चोपन थाने को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। चोपन थाने के एसआई मनोज सिंह की मौजूदगी में पंचनामा की कार्रवाई की गई। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। उसकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आने की उम्मीद है।

राजेश की मौत के बाद उसके परिवार के सामने जीवन-यापन की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। पत्नी और छह बच्चों की जिम्मेदारी अब परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। खासकर बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और दैनिक जरूरतों को पूरा करने की चिंता परिजनों को सता रही है। मेहनत-मजदूरी करके परिवार चलाने वाले राजेश की मौत ने परिवार का सहारा छीन लिया है। फिलहाल सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस की जांच पर टिकी हैं।

Views: 5
Post image
Previous Post

चोपन. चोपन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 26 लाख 40 हजार का गांजा और 10 लाख की गाड़ी बरामद, तीन गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- निष्पक्ष चुनाव के लिए बैलेट पेपर से हो मतदान

Next Post

सोनभद्र. संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- निष्पक्ष चुनाव के लिए बैलेट पेपर से हो मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement