• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. सोनभद्र में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, 25 लीटर कच्ची शराब बरामद,दो मुकदमे दर्ज

JK Gupta by JK Gupta
October 13, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने मंगलवार को अनपरा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान करीब 25 लीटर कच्ची शराब और 300 किलोग्राम लहन बरामद किया गया।

टीम ने मौके पर पांच भट्ठियों और लहन को नष्ट कर दिया। मामले में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत दो अभियोग दर्ज किए गए हैं।

आबकारी विभाग की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और उप आबकारी आयुक्त मिर्जापुर के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में की गई।

आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-दो दुद्धी रविनंदन ने आबकारी टीम और स्थानीय अनपरा पुलिस के साथ कौवा नाला, औड़ी मोड़, डिग्री कॉलेज के पीछे, स्वीपर बस्ती, ममुआर, मुढ़ीसेमर, काशी मोड़, कुलडोमरी और बीरनबहरा सहित विभिन्न संदिग्ध स्थानों पर दबिश दी।

टीम ने बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के आसपास और संदिग्ध घरों, झुग्गी-झोपड़ियों में भी जांच की। इसके अलावा सड़क पर वाहनों की चेकिंग और चखना की दुकानों पर भी दबिश दी गई।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई। आबकारी विभाग ने अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही।

Views: 13
Post image
Previous Post

Ramayana Poster: रणबीर-साई की ‘रामायण’ में अनुपम खेर की एंट्री, एडवांस बुकिंग से 8 दिन पहले मेकर्स ने दिया सरप्राइज

Next Post

Azam Khan News : रामपुर जेल में आजम खान से 8 घंटे पूछताछ, इतने घंटों तक ED उनसे क्‍या-क्‍या पूछती रही? पूरा हिसाब खंगाला गया

Next Post
Azam Khan News : रामपुर जेल में आजम खान से 8 घंटे पूछताछ, इतने घंटों तक ED उनसे क्‍या-क्‍या पूछती रही? पूरा हिसाब खंगाला गया

Azam Khan News : रामपुर जेल में आजम खान से 8 घंटे पूछताछ, इतने घंटों तक ED उनसे क्‍या-क्‍या पूछती रही? पूरा हिसाब खंगाला गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement