• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Azam Khan News : रामपुर जेल में आजम खान से 8 घंटे पूछताछ, इतने घंटों तक ED उनसे क्‍या-क्‍या पूछती रही? पूरा हिसाब खंगाला गया

Admin by Admin
October 13, 2026
in उत्तर प्रदेश
0
Azam Khan News : रामपुर जेल में आजम खान से 8 घंटे पूछताछ, इतने घंटों तक ED उनसे क्‍या-क्‍या पूछती रही? पूरा हिसाब खंगाला गया


Last Updated:October 13, 2026, 18:49 IST

Rampur Azam Khan News : रामपुर जेल में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जौहर यूनिवर्सिटी और जौहर ट्रस्ट मामले में ED ने करीब आठ घंटे तक पूछताछ की. जांच एजेंसी की टीम ने पूछताछ के बाद मीडिया से बात नहीं की. जानिए इस मामले का ताजा अपडेट.

Amazon Prime DayTop Deals Inside

रामपुर जेल में आजम से 8 घंटे पूछताछ, इतने घंटों तक ED ने उनसे क्‍या-क्‍या पूछाZoom

रामपुर जेल में आजम खान के साथ ED की टीम ने पूछताछ की है.

रामपुर : रामपुर में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से जुड़े जौहर यूनिवर्सिटी और जौहर ट्रस्ट के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच तेज हो गई है. मंगलवार सुबह करीब 9 बजे ED की टीम रामपुर जेल पहुंची जहां आजम खान से पूछताछ की गई. करीब आठ घंटे तक सवाल जवाब करने के बाद टीम जेल से बाहर निकली. इस दौरान ED की टीम में तीन लोग शामिल बताए गए. जेल से बाहर आने के बाद अधिकारियों ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया. फिलहाल पूछताछ में क्या जानकारी सामने आई है इसे लेकर जांच एजेंसी की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

जानकारी के मुताबिक, ED की टीम मंगलवार सुबह करीब 9 बजे रामपुर जेल पहुंची थी. इसके बाद जेल में बंद आजम खान से पूछताछ शुरू की गई. जांच एजेंसी जौहर यूनिवर्सिटी और उससे जुड़े जौहर ट्रस्ट के आर्थिक लेनदेन से संबंधित कई पहलुओं पर जानकारी जुटा रही है. करीब 8 घंटे तक पूछताछ करने के बाद टीम जेल से बाहर निकल गई. इस दौरान अधिकारियों ने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया.

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी की पूछताछ का मुख्य केंद्र ट्रस्ट को मिलने वाला चंदा, यूनिवर्सिटी में बने भवनों के निर्माण पर खर्च हुई रकम और पैसों के लेनदेन से जुड़े सवाल हैं. हालांकि पूछताछ के दौरान किन सवालों के जवाब मिले और जांच में अब तक क्या सामने आया है, इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

चंदे के बारे में भी जानकारी जुटा रही ED
दरअसल, ED जौहर ट्रस्ट को मिलने वाले चंदे के बारे में भी जानकारी जुटा रही है. जांच के दायरे में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि ट्रस्ट को किन किन लोगों ने पैसा दिया.. कितनी रकम मिली और चंदा देने वाले लोगों की आर्थिक स्थिति क्या थी? साथ ही ट्रस्ट को मिली रकम का इस्तेमाल कहां और किस तरह किया गया इसे लेकर भी सवाल किए जा रहे हैं.

जौहर यूनिवर्सिटी में बने भवनों के निर्माण में खर्च हुई रकम और उससे जुड़े वित्तीय रिकॉर्ड भी जांच के अहम पहलुओं में शामिल बताए जा रहे हैं. जांच एजेंसी ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी के बीच आर्थिक लेनदेन से संबंधित जानकारी जुटा रही है. हालांकि इन सभी पहलुओं पर पूछताछ होने की जानकारी सामने आई है लेकिन किसी तरह की वित्तीय गड़बड़ी साबित होने या पूछताछ में कोई खास खुलासा होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

किस बात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं
आजम खान रामपुर में स्थित जौहर यूनिवर्सिटी के संस्थापक और चांसलर हैं. इस यूनिवर्सिटी का संचालन जौहर ट्रस्ट करता है. यूनिवर्सिटी और ट्रस्ट से जुड़े विभिन्न मामलों को लेकर पहले भी कानूनी कार्रवाई और जांच की खबरें सामने आती रही हैं. आजम खान इस समय अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ रामपुर जेल में बंद हैं. ऐसे में ED की टीम जेल पहुंचकर उनसे पूछताछ कर रही है. मंगलवार को करीब आठ घंटे तक चली पूछताछ के बाद टीम के बाहर निकलने से मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं.

सूत्रों के हवाले से यह भी बताया जा रहा है कि ED की टीम अगले कुछ दिनों तक रामपुर में रहकर जांच आगे बढ़ा सकती है. जौहर यूनिवर्सिटी जाकर जानकारी जुटाने और जरूरत पड़ने पर तंजीन फातिमा से पूछताछ किए जाने की संभावना भी जताई जा रही है. हालांकि इन संभावित कदमों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Sandeep Kumar is a senior journalist and digital newsroom leader with more than 20 years of experience in print and digital journalism. He currently serves as Senior Assistant Editor at News18 Hindi, where he l…

और पढ़ें

Location :

Rampur,Rampur,Uttar Pradesh

First Published :

October 13, 2026, 18:49 IST





Source link

Views: 11
Post image
Previous Post

सोनभद्र. सोनभद्र में अवैध शराब के ठिकानों पर छापेमारी, 25 लीटर कच्ची शराब बरामद,दो मुकदमे दर्ज

Next Post

शाहरुख खान ने शुरू की ‘KING’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग, सुपरस्टार के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा गिफ्ट?

Next Post
शाहरुख खान ने शुरू की ‘KING’ के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग, सुपरस्टार के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा गिफ्ट?

शाहरुख खान ने शुरू की 'KING' के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग, सुपरस्टार के बर्थडे पर फैंस को मिलेगा गिफ्ट?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement