Last Updated:
Ramayan Poster: नितेश तिवारी की रामायण को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. इस दशहरे पर फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने जा रही है. रामायण की एडवांस बुकिंग से 8 दिन पहले मेकर्स ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है. फिल्म से जटायु का पोस्टर रिलीज हो गया है. इसमें अनुपम खेर की भी एंट्री हो गई है.
नई दिल्ली. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रही ‘रामायण’ को लेकर कई सालों से बज बना हुआ है. लंबे इंतजार के बाद अब आखिरकार फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. दिवाली के मौके पर रणबीर कपूर भगवान श्री राम और साई पल्लवी माता सीता के रूप में दस्तक देने जा रहे हैं. इस दशहरा पर नितेश तिवारी के भव्य फिल्म की एडवांस बुकिंग की शुरुआत होने जा रही है लेकिन उससे पहले मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दे दिया है.
‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग की शुरुआत से 8 दिन पहले मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है. जटायु का नया पोस्टर सामने आया है, जिसने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी, रवि दुबे, लारा दत्ता, सनी देओल, समेत दिग्गज सितारों से सजी इस ग्रैंड फिल्म में अब एक और बड़े सितारे की एंट्री हो गई है. फिल्म में अनुपम खेर भी शामिल हो गए हैं.
जारी हुआ रामायण के ‘जटायु’ का पोस्टर
‘रामायण’ से जटायु का पोस्टर रिलीज हुआ जिसे अनुपम खेर अपनी आवाज दे रहे हैं. पोस्टर में जटायु का वीर और प्रभावशाली रूप देखने को मिल रहा है. वहीं, फिल्म के पहले पार्ट की रिलीज डेट भी सामने है. यह महागाथा 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी.”रामायण” के नए पोस्टर में जटायु की ताकत और उनके व्यक्तित्व की गंभीरता को खास अंदाज में दिखाया गया है.
एडवांस बुकिंग में बचे हैं बस 8 दिन
पोस्टर में जटायु की पैनी नजरें और विशाल पंख दर्शकों का ध्यान खींचते हैं. मेकर्स ने इस पोस्टर को ‘धर्म के पंख’ नाम दिया है. इसके जरिए जटायु के उस साहस को सामने लाने की कोशिश की गई है, जिसके लिए उन्हें ‘रामायण’ में हमेशा याद किया जाता है. इस मच अवेटेड फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज ने DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के साथ मिलकर किया है.
फोटो साभार X-
The World Of Ramayana
सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि जब अधर्म ने उड़ान भरी, तब साहस उसका सामना करने के लिए खड़ा हुआ. जटायु ने युद्ध किसी जीत के लिए नहीं, बल्कि सही का साथ देने के लिए किया. ‘रामायण’ के मेकर्स ने इस मेसेज के जरिए जटायु के किरदार के महत्व के दर्शाया है.
दिवाली पर आ रहे ‘श्री राम’
नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की भव्य फिल्म ‘रामायण’ दो हिस्सों में रिलीज हो रही है. फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर 5 नवंबर को रिलीज हो रहा है. वहीं दूसरा पार्ट अगले साल रिलीज होगा. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज है.
About the Author

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
