संवाददाता@रामकेश यादव……
— आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का भाजपा पर हमला, बोले- युवा पढ़ेगा तभी देश विकसित होगा

करमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत संचालित मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज पापी के प्रांगण में मंगलवार को दिल्ली के सांसद संजय सिंह का आगमन हुआ जिनका पार्टी नेताओं ने पुरजोर स्वागत सम्मान किया।उन्हों ने पॉपी, करकी माइनर में विशाल आमसभा का में, विंध्य एक्सप्रेसवे, युवाओं के रोजगार, किसानों की खाद ,,और पेयजल की समस्याएं उठीं।
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के सोनभद्र आगएल कोनमन पर सुकृत, लोहारा, हिन्दुआरी में स्वागत के बाद मंगलवार को पॉपी, करकी माइनर स्थित मां विंध्यवासिनी इंटर कॉलेज परिसर में विशाल आमसभा का आयोजन किया गया। सभा में संजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए युवाओं के भविष्य, रोजगार, शिक्षा और क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों समेत सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
सभा को संबोधित करते हुए संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग अपने उद्योगपति मित्रों के साथ मिलकर देश को लूटने का काम कर रहे हैं और युवाओं के मन-मस्तिष्क को भटकाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि युवा पढ़ेगा, तभी देश विकसित होगा। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना देश के भविष्य के लिए आवश्यक है।

विंध्य एक्सप्रेसवे को लेकर प्रभावितों से मिलने का आह्वान
संजय सिंह ने सोनभद्र से जुड़े विंध्य एक्सप्रेसवे के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि प्रयागराज से सोनभद्र तक प्रभावित लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को समझें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रभावितों के साथ खड़े होने और उनकी मांगों को लेकर एकजुट होकर आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना और लोगों की समस्याओं को सामने लाना जरूरी है।
किसानों, छात्रों और पेयजल की समस्याएं उठाईं;
कार्यक्रम संयोजक अंशुमान मौर्या ने सोनभद्र के किसानों के लिए उर्वरक की उपलब्धता, छात्रों के लिए विश्वविद्यालय की आवश्यकता और क्षेत्र में पेयजल से संबंधित समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध होनी चाहिए, ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हो। वहीं, छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय संबंधी आवश्यकताओं पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने पेयजल की समस्या के समाधान पर भी जोर दिया।
अंशुमान मौर्या ने क्षेत्र के विकास के लिए किसानों, युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने की आवश्यकता बताई। सभा में युवाओं के रोजगार और क्षेत्र में पार्टी के संगठन विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई।

संगठन विस्तार और बूथ मजबूती पर जोर;
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश गौतम ने संगठन को मजबूत बनाने और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं को जानने और संगठन का विस्तार करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में सिंगरौली की महापौर रानी अग्रवाल, काशी प्रांत अध्यक्ष पवन तिवारी, जिला संयुक्त महासचिव जसवंत सिंह, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार और जिला संगठन प्रभारी ज्योति जंग सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संजय और मुबारक अली ने किया।
सभा में शिक्षा, रोजगार, किसान हितों, पेयजल और क्षेत्रीय विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और जनसमस्याओं को लेकर जनता के बीच सक्रिय रहने पर जोर दिया।
