• Contact US
  • Privacy Policy
Sonebhadra Live
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
  • Home
  • सोनभद्र
  • सिंगरौली
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. हाईडिल मैदान में ड्रीमलैंड दुबई वर्ल्ड थीम मेले का शुभारंभ

JK Gupta by JK Gupta
October 12, 2026
in सोनभद्र
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…


..मेले में झूले, जलपरी,शॉपिंग बाजार और खानपान के स्टॉल बने आकर्षण,


नगर के हाईडिल मैदान में रविवार की देर शाम ड्रीमलैंड दुबई वर्ल्ड थीम मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएलसी विनीत सिंह ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर आयोजकों ने बुके देकर उनका स्वागत किया। उद्घाटन के बाद एमएलसी ने मेले का भ्रमण किया और झूलों, खानपान के स्टॉल तथा विभिन्न दुकानों का जायजा लिया।

पत्रकारों से बातचीत में एमएलसी विनीत सिंह ने सोनभद्र में पर्यटन विकास की संभावनाओं पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सोनभद्र प्रदेश का बड़ा जिला है और यहां पर्यटन को बढ़ावा देने की पर्याप्त संभावनाएं हैं।

उनके अनुसार, भारतीय जनता पार्टी की सरकार में जिले के विकास और जनसुविधाओं के विस्तार पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में विकास कार्यों को गति मिलने की बात भी कही।

आयोजकों के मुताबिक, सोनभद्र में पहली बार दुबई थीम पर ड्रीमलैंड दुबई वर्ल्ड मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में गगनचुंबी झूले, शॉपिंग बाजार, सेल्फी प्वाइंट, खानपान के स्टॉल और जलपरी जैसे आकर्षण लोगों के लिए उपलब्ध हैं। शिमला थीम पर आधारित सजावट भी मेले को खास रूप दे रही है।

इसके अलावा मेले में राष्ट्रीय हस्तशिल्प एवं हस्तकरघा उत्पादों की दुकानें लगाई गई हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए छोटे झूलों की व्यवस्था भी की गई है।

आयोजकों को उम्मीद है कि यह मेला स्थानीय लोगों के साथ आसपास के क्षेत्रों से आने वाले आगंतुकों के लिए भी मनोरंजन और खरीदारी का आकर्षण बनेगा।

Views: 19
Post image
Previous Post

शत्रुओं का करना है नाश तो नवरात्रि में मां विंध्यवासिनी धाम में करें पूजा, पढ़ें दुर्गा कवच, जानें पूजा की विधि

Next Post

ऐश्वर्या ने अमिताभ को देर रात किया बर्थडे विश, बेटी संग शेयर की फोटो, लोगों ने पूछा-‘जया को कभी विश नहीं करती’

Next Post
ऐश्वर्या ने अमिताभ को देर रात किया बर्थडे विश, बेटी संग शेयर की फोटो, लोगों ने पूछा-‘जया को कभी विश नहीं करती’

ऐश्वर्या ने अमिताभ को देर रात किया बर्थडे विश, बेटी संग शेयर की फोटो, लोगों ने पूछा-'जया को कभी विश नहीं करती'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Contact US
  • Privacy Policy

© 2026 Sonebhadra Live News - Design by Cliker Studio.

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement